Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रोहिंग्या मुस्लिम आतंकियों ने उडाया सेना का वाहन ५ घायल

 

यंगून (रायटर)७ जनवरी

 

 म्यांमार में सेना के वाहन को विस्फोट से उड़ाए जाने की घटना हुई है। घटना में पांच जवान घायल हुए हैं। घटना की जिम्मेदारी रोहिंग्या मुस्लिम आतंकियों ने ली है। 25 अगस्त, 2016 को पुलिस और सेना के ठिकानों पर रोहिंग्या आतंकियों के हमले के बाद म्यांमार में यह पहली वारदात है। 25 अगस्त के हमले के बाद म्यांमार में शुरू हुई सेना की कार्रवाई के परिणामस्वरूप ही वहां से रोहिंग्या मुसलमानों का पलायन हुआ। साढ़े छह लाख मुसलमान भागकर बांग्लादेश पहुंचे।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – ईरान और न्यूजीलैंड का स्कोर २–२ से बराबर

म्यांमार सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि करीब 20 आतंकियों ने पहाड़ी इलाके में सैन्य वाहन पर हमला किया। यह हमला स्वदेशी बारूदी सुरंग के जरिये हुआ। आतंकी देसी हथियार लिए हुए थे। सेना के दिए बयान में हमलावरों की संख्या दस बताई गई है।

बताया गया है कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। नजदीक के ग्रामीणों ने हमले के समय फायरिंग की आवाज भी सुनने की बात कही है। अराकान रोहिंग्या मुक्ति सेना ने हमले की जिम्मेदारी ली है। कहा है कि संगठन का इस्लामी आतंकी संगठनों से कोई संबंध नहीं है। संगठन रोहिंग्या लोगों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ संघर्ष छेड़े हुए है

यह भी पढें   फीफा विश्वकप २०२६ – घाना की विजयी शुरुआत

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *