Wed. Nov 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

झा और कायस्थ प्रदेश प्रमुख में सिफारिश, कौन बनेंगे दो नम्बर प्रदेश के प्रदेश प्रमुख ?!

 

काठमांडू, १३ जनवरी । आगामी सोमबार सरकार प्रदेश प्रमुख और प्रदेश की अस्थायी राजधानी चयन करने जा रहा है । सरकार द्वारा नियुक्त होनेवाला प्रदेश प्रमुख के लिए राष्ट्रीय जनता पार्टी और संघीय समाजवादी फोरम नेपाल ने भी अपनी पार्टी की ओर से सरकार को नाम सिफारिश किया है । फोरम नेपाल और राजपा ने दो अलग–अलग व्यक्तियों का नाम प्रदेश प्रमुख के लिए सिफारिश किया है । समाचार स्रोत के अनुसार राजपा अध्यक्ष महन्थ ठाकुर ने अपने ही सम्धी उमाकान्त झा का नाम प्रदेश प्रमुख के लिए सिफारिश किया है । इधर फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने रत्नेश्वरलाल कायस्थ का नाम प्रदेश प्रमुख के लिए सिफारिश किया है । लेकिन इस बात की आधिकारिक पुष्टि अभी तक राजपा, फोरम नेपाल की और सरकार की ओर से नहीं हुआ है ।

यह भी पढें   सोलुखुम्बु में दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर, मृतक और घायल की पहचान हुई


समाचार स्रोत ने कहा– ‘पौष १४ गते प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव और राजपा अध्यक्ष महन्थ ठाकुर से अलग–अलग बातचीत किया था, वही बातचीत के क्रम में यादव और ठाकुर ने अपनी ओर से प्रदेश प्रमुख का नाम सिफारिश किया है ।’ झा और कायस्थ दोनों नेपाल सरकार के पूर्व सचिव हैं । सचिव से सेवा निवृत्त होने के बाद दोनों राजनीति में सक्रिय हो रहे हैं । महन्थ ठाकुर से पारिवारिक सम्बन्ध स्थापित होने के कारण झाm खिलराज रेग्मी के समय में मन्त्री भी बने थे ।
समाचार स्रोत को कहना है कि दो नम्बर प्रदेश के प्रदेश प्रमुख के लिए नेपाली कांग्रेस के नेता विमलेन्द्र निधि ने भी अपनी ओर से एक नाम सिफारिश किया है । निधि ने पूर्व न्यायाधीश लोकेन्द्र मल्लिक का नाम सिफारिश किया है, समाचार स्रोत ने बताया । झा, कायस्थ और मल्लिक में से कौन प्रदेश प्रमुख बन जाएंगे यह तो दो दिन प्रतिक्षा करना ही पड़ेगा । कुछ लोंगो का अनुमान है कि राजपा और फोरम नेपाल में से सिफारिश एक नाम ही प्रधानमन्त्री छनौट करने जा रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com