Fri. May 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 29 जनवरीः सिंह राशि में लाभ का योग

 

मेष (Aries): गणेशजी कहते हैं कि आज आपका मन काफी चंचल रहेगा जिसके कारण आपको निर्णय लेने में परेशानी होगी। प्रतिस्पर्धियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन नए काम को करने की प्रेरणा मिलेगी। आप किसी बौद्धिक या तार्किक चर्चा में भाग लेगें। आज छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। गणेशजी स्त्रियों को वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह देते हैं।

वृषभ (Taurus): आज आपको पूरी तरह से स्थिर होकर काम करने की गणेशजी सलाह देते हैं। ऐसा नहीं होने पर अच्छे अवसर भी हाथ से जा सकते हैं। आज जिद करने की बजाए समाधानकारी रहें तो बेहतर होगा। यात्रा का आयोजन सफल नहीं होगा, ऐसी आशंका है। भाई बंधुओँ से प्रेम तथा सहयोग मिलेगा। कलाकारों, कारीगरों और लेखकों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।

मिथुन (Gemini): 
गणेशजी के आशीर्वाद से आपका आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। स्वादिष्ट भोजन और अच्छे कपड़े पहनने को मिलेगें। मित्रों तथा परिजनों के साथ आज का दिन आनंदपूर्वक बिताएंगे। भेंट और उपहार मिल सकता है। आर्थिक लाभ होगा। दांपत्यजीवन अच्छा रहेगा।

यह भी पढें   भारत ने नेपाल को दिए 10 कैदी वाहक ट्रक, बीरगंज में हुआ हस्तांतरण

कर्क (Cancer): गणेशजी कहते हैं कि आज आप मन में खिन्नता और भय का अनुभव करेंगे। परिवार में मतभेद होने से पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है। मानसिक दुविधा और बेचैनी महसूस करेंगे। वाणी पर संयम रखें अन्यथा मतभेद हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज अत्यधिक खर्च होगा। मानहानि हो सकता है अतः सावधान रहें।

सिंह (Leo): गणेशजी की कृपा से आज व्यापार में लाभ और आय में वृद्धि होगी। उत्तम भोजन प्राप्त होगा। मित्रों के साथ रमणीय स्थान पर जा सकते हैं। स्त्री मित्र आज विशेष सहायक बनेंगे। बुजुर्गों तथा बड़े भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। कोई शुभ प्रसंग हो सकता है। वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा तथा जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। गणेशजी के अनुसार नई वस्तुओं की खरीदारी के लिए आज का दिन उत्तम है।

कन्या (Virgo): आज आपने कोई नया काम करने की योजना बनाई है तो वह पूरी होगी। व्यापारियों और नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभ प्रदान करने वाला होगा। उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी जिससे पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। पिता की तरफ से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा तथा जीवनसाथी के साथ भी आनंद के पल बिताएंगे। व्यावसायिक कार्य से बाहर जाना हो सकता है।

यह भी पढें   जानकी मंदिर को विश्व संपदा बजट में सूचीकृत, जनकपुरधाम में हर्ष

तुला (Libra): गणेशजी कहते हैं कि आज आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। बौद्धिक कार्यों और साहित्य लेखन में सक्रिय रहेंगे। तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। विदेश में रहनेवाले मित्रों और सगे-सम्बंधियों के समाचार प्राप्त होंगे जिससे काफी प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। संतान की चिंता सताएगी। आज किसी भी चर्चा या वाद-विवाद में नहीं उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं।

वृश्चिक (Scorpio): आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के लिए गणेशजी कहते हैं। कफ, सांस या पेट की परेशानी हो सकती है। आज शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रह सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। किसी भी अनैतिक काम तथा सरकार विरोधी कामों से दूर रहें अन्यथा मुसीबत में आ सकते हैं। आज आपका व्यय बढ़ेगा।

धनु (Sagittarius): गणेशजी के आशीर्वाद से आपका आज का दिन सुख-शांति और आनंद में व्यतीत होगा। मित्रों के साथ अच्छा दिन बीतेगा। स्वादिष्ट भोजन तथा नए कपड़े प्राप्त होंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की ओर विशेष आकर्षण रहेगा और उनके साथ मुलाकात रोमांचक रहेगी। आज आपके विचार स्थिर नहीं रहेंगे। साझेदारी में लाभ होगा। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।

यह भी पढें   अमेरिकी उप विदेशमंत्री सारा बी रोजर्स आ रही हैं नेपाल

मकर (Capricorn): आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश, कीर्ति प्राप्त कर सकते हैं और आनंद की प्राप्ति होगी। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत कर पाएंगे। व्यापार के विकास के लिए दिन फलदायक साबित होगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। धन लाभ का योग है। सहकर्मियों के साथ सहयोग मिलेगा, प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे।

कुंभ (Aquarius): वैचारिक रूप से काफी व्यग्र रहने के कारण कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं लेना हितकर होगा। यात्रा-प्रवास में परेशानी हो सकती है। निर्धारित कार्य पूरा नहीं होने के कारण आपको काफी निराशा हो सकती है। मन अशांत रहेगा। पेट में तकलीफ हो सकती है। संतान की तबीयत या पढ़ाई के सम्बंध में चिंता रह सकती है।

मीन (Pisces): 
गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन ताजगी और स्फूर्ति का अभाव महसूस करेंगे। मां की सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। किसी भी तरह के दस्तावेज के मामले में आपको सावधानी रखनी चाहिए। सलाह है कि ऐसी बातों से दूर रहें जिनमें मान हानि की आशंका हो।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *