लाइन्स क्लव स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम
माला मिश्रा/बिराटनगर
लाइन्स क्लब बिराटनगर मिल्स एरिया ने अपना स्थापना दिवस एक समारोह आयोजन कर मनाया । इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजन किया गया जिसमें नेपाली–मैथिली नृत्य और गीत प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्वांचल के डीआईजी विक्रम शाह मौजूद थे ।

कार्यक्रम में बाढ़ पीड़ितों को सहयोग करनेवाले विभिन्न व्यक्तित्व को सम्मान भी किया गया । बाढ़ पीडितों को कम्बल वितरण करनेवाले, पीडितों के बीच स्वास्थ्य शिविर संचालन करनवाले व्यक्तित्व तथा अन्य सामाजिक कार्य में सक्रिय व्यक्तित्व को लाइन्स सदस्य तथा वक्ताओं ने प्रशंसा किया। कार्यक्रम में मौजूद लाइन्स के सभी सदस्यों ने आगामी दिनों में भी सामाजिक कार्य करते रहने की शपथ ली ।

इस मौके पर लाइन्स के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लीला कुमार डंगोल, डिस्ट्रिक्ट सचिव शिव रिजाल, चीफ एडवाइजर विजयहरि शर्मा, रिजन चेयरपर्सन प्रणीता बस्नेत, एरिया कोडिनेटर अनिता बराल सहित लाइन्स के अन्य अधिकारी मौजूद थे । कार्यक्रम को सफल बनाने में लाइन्स मिल्स एरिया के मनोज साह, कैलाश साह, जितेंद्र रजक, संदीप वगेरिया, संजय कलवार, प्रह्लाद बस्नेत, राजेन्द्र साह, वीरेन्द्र धारेवा, विजय साह, दिलीप राम, नरेश यादव, प्रवीण अग्रवाल सहित अन्य सदस्यगण सक्रिय रहे । कार्यक्रम में लाइंस मिल्स एरिया के अध्यक्ष मनोज साह को कार्यभार सम्हालने पर दर्जनों लोगों ने उन्हें बधाई दी ।

