Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रूस में विमान हादसा, 71 लोगों के मरने की आशंका

 

मॉस्को।

फाइल चित्र

 

 रूस की राजधानी मॉस्को के बाहरी इलाके में रविवार को एक घरेलू यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार सभी 71 लोगों की मौत हो गई है। यह विमान राजधानी के डोमोडेडोवो एयरपोर्ट से उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद हादसे का शिकार हो गया। राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने शोक संवेदना व्यक्त करने के साथ ही विशेष जांच आयोग गठित करने की घोषणा भी की है।

यह भी पढें   नेपाल की रसुवा बाढ़: दक्षिण कोरिया भेजेगा 44 सदस्यीय राहत एवं बचाव दल

रूसी न्यूज एजेंसियों के अनुसार, घरेलू साराटोव एयरलाइंस का विमान शॉर्ट-हॉल एएन-148 यात्रियों को लेकर यूराल क्षेत्र के ओर्स्क शहर के लिए रवाना हुआ था। यह मॉस्को के बाहरी जिले रामेंस्की में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 65 यात्री (एक स्विस नागरिक भी शामिल) और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। विमान उड़ान भरने के 10 मिनट बाद ही रडार से गायब हो गया था। रामेंस्की के अंतर्गत आने वाले आर्ग्यूनोवो गांव के चश्मदीदों ने बताया कि उन्होंने एक जलते हुए विमान को आसमान से नीचे गिरते देखा। विमान का करीब एक किमी की परिधि में फैला हुआ मलबा मिल गया है जिसमें फ्लाइट रिकॉर्डर शामिल है। मारे गए लोगों के शव भी बिखरे पड़े हुए हैं। रूस के परिवहन मंत्री मैक्सिम सोकोलोव ने बताया कि हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा है और मारे गए लोगों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराने होंगे।

यह भी पढें   नेपाल ने भारत, चीन और अमेरिका से क्यों मांगा ‘क्लाइमेट मुआवजा’ ? क्या यह सचमुच कानूनी हक है ?

अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। लेकिन रूस के परिवहन मंत्रालय ने कहा है कि खराब मौसम, तकनीकी खराबी और पायलट की गलती समेत हादसे के कई संभावित कारणों पर गौर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हादसे से पहले विमान के पायलट ने खतरे का कोई संकेत नहीं भेजा था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com