Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन के कैलेंडर के अनुसार नागरिक इस बार ‘ईयर ऑफ द डॉग’ का स्वागत करेंगे

 

बीजिंग, पीटीआइ।

नए साल का जश्न मनाने के लिए चीन में गुरुवार से एक हफ्ते की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। चीन के नए साल को वसंत उत्सव के नाम से भी जाना जाता है जो करीब एक माह तक चलता है। लेकिन आधिकारिक छुट्टियां एक हफ्ते की ही होती हैं।

बता दें कि इस दौरान चीन में सभी सरकारी व निजी दफ्तर और व्यापार बंद रहते हैं। लाखों लोग छुट्टियां मनाने अपने गांव या विदेश घूमने जाते हैं। इस दौरान यात्रा करने वाले लोगों की संख्या करोड़ों में होने के कारण इसे विश्व का सबसे बड़ा सालाना मानवीय आवागमन कहा जाता है। इस साल हफ्ते भर के भीतर करीब 38 करोड़ घरेलू यात्राएं होने की उम्मीद है। समूचे देश में रेल, विमान और बस टिकट को लेकर आपाधापी मची हुई है।

यह भी पढें   बंग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगिर

चीन के कैलेंडर के अनुसार नागरिक इस बार ‘ईयर ऑफ द डॉग’ का स्वागत करेंगे। दरअसल, चीनी राशि चक्र के अनुसार हर साल एक जानवर से संबंधित होता है। प्रत्येक 12 साल में यह चक्र दोहराया जाता है। जश्न के उत्साह को देखते हुए जगह-जगह सजावट की गई है और कुत्ते की छाप वाले ध्वज लगाए गए हैं। यूनिवर्सिटी प्रोफेसर जांग यिवु कहते हैं, ‘बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए नया साल अब काफी नियंत्रित तरीके से मनाया जाता है, ताकि पर्यावरण को कोई नुकसान ना पहुंचे।’ चीन की संस्कृति का प्रचार-प्रसार करने के लिए 130 देशों के 400 शहरों में इस उत्सव को मनाया जाएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com