फीफा विश्वकप – कनाडा की एतिहासिक जीत
काठमांडू, आषाढ़ ५ –कनाडा ने विश्वकप इतिहास में अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए कतर को ६–० के विशाल अंतर से पराजित किया है ।
लेकिन इस ऐतिहासिक जीत की खुशी में स्टार मिडफिल्डर इस्माइल कोने को गंभीर चोट लगी है । अपने मुख्य खिलाड़ी के घायल होने के बाद कनाडा के प्रशिक्षक जेसी मार्श मैदान में ही भावुक होते हुए रोने लगे ।
वैंकूवर में हुए इस खेल में कनाडा ने ३–० से बढ़त ले ली थी । कतर के असिम मदिबो और कनाडा के कोने बीच बॉल लेने के क्रम में बहुत जोरदार टक्कर हुई थी ।
कोने को बहुत देर तक मैदान में ही इलाज किया गया बाद में उन्हें स्ट्रेचर पर रखकर बाहर ले जाया गया था । शुरु में पीला कार्ड पाने वाले कतर के खिलाड़ी मदिबो को वीडियो असिस्टेंट रेफ्री की जाँच के बाद लाल कार्ड दिया था ।
कनाडा के लिए काइल लारिन ने १६ वेँ मिनेट में गोल कर टीम को बढ़ दिलाई । खेल में जोनाथन डेविड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक पूरा किया । उन्होंने खेल के २९ वें मिनेट में, पहले हाफ की इंजुरी समय और खेल के अंतिम समय में गोल किया था ।
कतर के लिए यह खेल बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहा । ३३ वें मिनेट में ही होमाम एल अमिन को लाल कार्ड मिल गया था । जिसके बाद कतर १० खिलाडि़यों में सीमित रह गया । दूसरे हाफ में मदिबो ने को भी लाल कार्डमिल गया जिसके बाद कतर ९ खिलाडि़यों में ही सीमित रह गया ।
खेल के ६४ वें मिनेट में नेथन सालिबा ने फ्री–किक द्वारा गोल किया और उन्होंने उअपने घायल साथी कोने की जर्सी को उछालकर सम्मान प्रकट किया था । ७५ वें मिनेट में कतर के मोहम्मद अल मन्नाई ने आत्मघाती गोल किया जिसके बाद कनाडा ने ५–० से बढ़त ली । अंत में जोनाथन डेविड ने अपना हैट्रिक पूरा किया और कनाडा को ६–० की विशाल जीत दिलाई ।


