Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 18 फरवरीः

 

मेष(Aries): लक्ष्मीजी की कृपा आप पर बरसेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। सामाजिक रूप से यश और कीर्ति में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। विवाहोत्सुकों के विवाह का आयोजन सफलतापूर्वक होगा। लेकिन मध्याह्न के बाद आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पूंजीनिवेश करने से पहले सोच लीजिएगा। परिवारजनों के साथ विरोध हो सकता है ऐसे में मौन रहना बेहतर रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृषभ(Taurus): आज का दिन शुभफलदायी है। व्यवसाय में स्थिति अनुकूल रहेगी तथा आपके कार्य की उचित प्रशंसा भी होगी। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य भी सरलतापूर्ण संपन्न होंगे और उन कार्यों से लाभ भी होगा। दांपत्यजीवन में आमोद-प्रमोद छाया रहेगा। नए कार्यों का आयोजन करने के लिए समय अच्छा है। सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से लाभ मिलने के योग हैं। किसी रमणीय स्थान पर प्रवास पर्यटन के आयोजन की संभावना है।

मिथुन(Gemini): प्रतिस्पर्धियों और उच्च अधिकारियों के साथ वाद-विवाद न करने की गणेशजी की सलाह है। आमोद-प्रमोद से सम्बंधित वस्तुओं को खरीदने में खर्च होने की संभावना है। व्यवसायिक क्षेत्र में वातावरण अच्छा रहेगा। मानसिकरूप से भी आप स्वस्थ रह पाएंगे। मध्याह्न के बाद शारीरिक और मानसिक स्थिति में अनुकूल परिवर्तन आएगा। आपके कार्य से उच्च अधिकारी संतुष्ट रहेंगे। धन प्राप्ति का आज अच्छा योग है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

यह भी पढें   भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा चौकसी होगी और मजबूत, मुख्य सचिव ने किया जयनगर नेपाली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

कर्क(Cancer): अनैतिक कार्य और निषेधात्मक विचारों से दूर रहने की गणेशजी की सलाह है। वाणी पर संयम रखिएगा। परिवार में तकरार होने से शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको सताएगी। मध्याह्न के बाद विदेश से समाचार प्राप्त होंगे। संतान के विषय में चिंता रहेगी। उच्च अधिकारियों का आपके साथ किया गया व्यवहार मन को दुःख देगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ने की गणेशजी सलाह देते हैं।

सिंह(Leo): स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप प्रसन्न और आनंदित रहेंगे। मित्रों तथा संबंधियों के साथ घूमने-फिरने की योजना बनाएंगे और आनंददायी प्रवास भी कर पाएंगे। सामाजिक रूप से सम्मान की प्राप्त होगी। साझेदारों के साथ चर्चा सकारात्मक होगी। मध्याह्न के बाद आप मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। क्रोध की भावना अधिक रहेगी। पारिवारिक वाद-विवाद से बचने के लिए वाणी पर संयम बरतिएगा। अधिक खर्च हो जाने से आर्थिक कष्ट का अनुभव होगा।

कन्या(Virgo): आपके स्वभाव में आज कुछ अधिक संवेदनशीलता रहेगी। कार्य में सफलता से मानसिकरूप से आप प्रफुल्लित रहेंगे। यश और कीर्ति में भी वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। आपके प्रत्येक कार्य में आज मनोबल की दृढता और आत्मविश्वास छलकता दिखेगा।

तुला(Libra): अपनी बौद्धिक क्षमता से लेखन कार्य और अन्य सृजनात्मक कार्य करने में आगे बढेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। विचारों में आते शीघ्र परिवर्तन से मानसिक रूप से आप खुद को विचलित महसूस कर सकते हैं। संभव हो तो यात्रा से बचें आकस्मिक खर्च के योग हैं। मध्याह्न के बाद कार्य में सफलता मिलने से मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। आज यश और कीर्ति की प्राप्त होगी। व्यवसायिक क्षेत्र में आज सहकर्मियो से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। परिवार का वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा।

यह भी पढें   सुकुम्बासी समस्या राष्ट्रीय साझा समस्या है – नेपाली कांग्रेस

वृश्चिक(Scorpio): आज विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है ऐसा गणेशजी कहते हैं। स्वभाव में हठीलापन छोड़कर आगे बढेंगे तो अनेक समस्याओं का निराकरण होता दिखेगा। नए वस्त्राभूषण तथा प्रसाधन के पीछे धन खर्च अधिक होने की संभावना है। आर्थिक योजना बनाना सरल होगा। मध्याह्न के बाद वैचारिक स्थिरता नहीं रहेगी। नए कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन बहुत अनुकूल नहीं है।

धनु(Sagittarius): शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। परिवारजनों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन बनेगा। छोटे प्रवास का योग है। मित्रों और स्वजनों के साथ समय का आनंदपूर्वक सदुपयोग कर पाएंगे। मध्याह्न के बाद आप शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव करेंगे। सौंदर्य-प्रसाधन, घर की साज-सजावट और मनोरंजन के साधन खरीद पाएंगे। स्थायी संपत्ति के कागजातों पर हस्ताक्षर या मुहर लगाते समय सावधानी बरतिएगा।

मकर(Capricorn): 
गणेशजी की सलाह है कि आज अधिक वाद-विवाद न करें यही आपके हित में होगा। धार्मिक कार्यों और उपासना के पीछे धन खर्च हो सकता है। परिवारजनों के साथ मनमुटाव न हो इसलिए वाणी को संयमित रखिएगा। मध्याह्न के बाद आपका मन आनंदित रहेगा। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। भाग्य में वृद्धि के योग हैं। छोटे प्रवास या पर्यटन की संभावना है। प्रियजनों के साथ मेल-मिलाप मन को आनंदित करेगा।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस ११ वैशाख को ‘संसदीय दल का नेता’ का चुनाव करेगी

कुंभ(Aquarius): आज सांसारिक विषयों की बजाए आध्यात्मिक विषयों की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी नकारात्मक भावनाओं को महत्व न देकर मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का प्रयत्न कीजिएगा। मध्याह्न के बाद आप धार्मिक कार्यों के प्रति आकर्षित रहेंगे। विद्यार्थियों को पढने-लिखने में अनुकूलता रहेगी। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा। धन लाभ होने की संभावना है।

मीन(Pisces): धन के लेन-देन, उगाही या निवेश करते समय सावधानी बरतिएगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी के भी कार्य में विघ्न न डालिएगा। कोर्ट कचहरी की बातों में संभलकर चलने की गणेशजी सलाह देते हैं। वाणी और क्रोध पर संयम बरतिएगा। मध्याह्न के बाद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। विशेषकर धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों की ओर आपका मन लगा रहेगा। मित्रों की ओर से उपहार प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण में आनंद छाया रहेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed