Tue. Jun 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सात वर्षीय जैनब के रेप और हत्‍या मामले में दोषी इमरान अली को मौत की सजा

 

लाहौर (एजेंसी)।

सात वर्षीय जैनब के रेप और हत्‍या मामले में दोषी इमरान अली नक्‍शबंदी को आतंक रोधी कोर्ट (एटीसी) ने आज मौत की सजा सुनायी। एटीसी कोर्ट के जज सज्जाद अहमद ने यह फैसला सुनाया है। दोषी इमरान को चार अपराध के तहत यह सजा सुनाई गई। इमरान ने नाबालिग लड़की को पहले किडनैप किया, फिर उसके साथ रेप किया, उसके साथ अप्राकृति संबंध बनाया और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया। इन सभी चार मामलों में इमरान को कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई है।

पंजाब प्रॉसीक्‍यूटर जनरल कादिर ने मीडिया को बताया, कोर्ट ने इमरान को अपहरण, रेप, हत्‍या के लिए धारा 7 के तहत सजा सुनाई है। इसके साथ ही नाबालिग के साथ अप्राकृतिक कृत्‍य के एवज में उसे आजीवन कैद के साथ एक मिलियन रुपये का जुर्माना देना होगा।

यह भी पढें   सीमा सुरक्षा बैठक के लिए भारतीय टीम नेपाल में

जियो टीवी के अनुसार, जैनब के पिता मोहम्‍मद आमिन ने बेटी के हत्‍यारे व रेपिस्‍ट की सजा के बाद राहत की सांस ली। जैनब के अंकल और भाई समेत कुल 56 प्रत्‍यक्षदर्शी ने इमरान के खिलाफ गवाही दी थी। प्रॉसीक्‍यूटर ने कोर्ट को सूचित किया कि फॉरेंसिक रिपोर्ट और पॉलिग्राफ टेस्‍ट ने यह साबित कर दिया कि इमरान ने जैनब की हत्‍या की थी। पुलिस की जांच के अनुसार, अली जैनब को लेकर एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में गया और वहां उसने उसके साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद शव को उसने वहीं फेंक दिया था।

बुधवार को एटीसी में 9 घंटे लंबी सुनवाई चली जहां इमरान व तमाम गवाहों के बयान रिकार्ड किए गए। सात वर्षीय जैनब का अपहरण 4 जनवरी को कसूर में उसकी आंटी के घर के पास से हुआ था और पांच दिन बाद कचड़े में उसका शव मिला। 23 जनवरी को अधिकारियों ने सीरियल किलर इमरान को पकड़ लिया था। इस घटना के बाद लोग सड़क पर उतर आए थे और तत्काल दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे, जिसके बाद तमाम जांच एजेंसियों ने इस मामले में दोषी की तलाश शुरू की।

यह भी पढें   लुम्बिनी प्रदेश सरकार द्वारा २०८३ – ८४ के लिए बजट

मासूम जैनब को इंसाफ दिलाने के लिए पाकिस्तान की एक टीवी एंकर लाइव अपनी बच्ची को गोद में लेकर बैठी। उसने पूरे बुलेटिन बच्ची को गोद में लेकर पढ़ा। समा चैनल की इस एंकर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इस वीडियो में वे एक मां के दर्द और डर को बयां करती नजर आईं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *