एमाले–माओवादी एकता के विरुद्ध देशी–विदेशी शक्ति सक्रिय हो रहे हैंः प्रचण्ड
महोत्तरी, १८ फरवरी । नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि एमाले और माओवादी केन्द्र के बीच होने जा रही पार्टी एकता के विरुद्ध देशी–विदेशी शक्ति सक्रिय हो रहे हैं । महोत्तरी स्थित हात्तीनेट में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए शनिबार अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘शुरुआती दिनों से ही एकता विरोधी शक्ति सक्रिय हो रहे थे । आज आकार वह लोग और भी सक्रिय होने लगे हैं, हम लोगों को आश्वासन देकर हो वा धम्की देकर एकता विरोधी बात करते हैं ।’
अध्यक्ष प्रचण्ड का कहना है कि जब चुनाव में वाम गठबंधन को दो तिहाई मत मिला, तब से एमाले और माओवादी के शीर्ष नेताओं को प्रलोभन और धमकी आ रहा है । उन्होंने कहा– ‘कभी एमाले नेताओं को धमकी आता है तो कभी माओवादी नेताओं को ।’ अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि नेपाल में विगत ७० साल से राजनीतिक स्थिरता नहीं है, कोई भी सरकार ५ साल तक नहीं टिक पाया है, इसीलिए सुशासन, समृद्धि और समाजवादी नेपाल निर्माण के लिए बाम गठबंधन आगे बढ़ रहा है । उन्होंने आगे कहा– ‘बाम एकता हो या नहीं, नेपाली जनता विकास निर्माण और समृद्धि चाहती है ।’

