Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इस बार होगा जनकपुर में होली हंगामा

 

प्रवेश के लिए ५ सौ और १ हजार रुपयां का टिकट

जनकपुर, १९ फरवरी । मधेश आन्दोलन के कारण पिछले साल स्थगित ‘होली हंगामा’ इस साल जनकपुर में भव्यता के साथ होने रही है । आयोजक संस्था एसराज प्रोडक्सन के अनुसार ‘मैथिली भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम’ के नाम में फल्गुन १७ गते होली कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा । कार्यक्रम में भोजपुरी सीने जगत के सुपर स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुवे, आइटम क्वीन सीमा सिंह आदि कालाकारों की विशेष प्रस्तुती रहेगी ।

यह भी पढें   मनांग में मर्स्यांग्दी नदी को ब्लास्ट कर खोलने का प्रयास अब तक असफल


आयोजक संस्था एसराज प्रोडक्सन के अध्यक्ष सन्तोज राज के अनुसार कार्यक्रम जनकपुर स्थित तिरहुतिया गाछी में दिन १ बजे से शाम ७ बजे तक रहेगा । दर्शकों की प्रवेश के लिए ५ सौ और १ हजार रुपयां का टिकट बनवायां गया है । ५ सौ रुपयां के टिकट लेनेवालों को रेडकार्पेट में स्थान मिलनेवाला है और १ हजार रुपयां देनेवालों को कुर्सी की व्यवस्था की गई है ।
आयोजक संस्था के अनुसार कार्यक्रम से एक दिन पूर्व अर्थात् फाल्गुन १६ गते २ सौ में भी टिकट वितरण का कार्यक्रम है । कहा गया है कि कार्यक्रम में भाषा के नाम में कोई भी विभेद नहीं होगा । अध्यक्ष सन्तोष राज ने कहा है– ‘जनकपुर बहुभाषिक राजधानी है । यहां सभी भाषा और संस्कृति को सम्मान किया जाएगा । कलाकार अपनी भाषा में गीत–संगीत प्रस्तुत कर सकते हैं ।’ लेकिन कार्यक्रम में कोई भी अश्लील नृत्य और गीत प्रस्तुति के लिए अनुमती नहीं ।
कार्यक्रम में एसराज प्रोडक्सन के म्यानेजर एवं चर्चित गायक सन्तोष राज, सेलिना कुँवर, विजय यादव निर्बिज, डा. नबल पजियार भी अपनी–अपनी प्रस्तुती के लिए तैयारियाँ कर रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com