Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जाली नेपाली नोटों के साथ ७ युवा गिरफ्तार

 

काठमांडू, २७ फरवरी । नेपाल पुलिस काठमांडू परिसर ने जाली नेपाली रुपयां (नोट) के साथ ७ युवा को गिरफ्तार किया है । काठमांडू के विभिन्न स्थान से २१ हजार रुपयां जाली नोटों के साथ उन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । इस तरह गिरफ्तारी में पड़नेवालों में गोदावरी–४ स्थायी निवासी ३० वर्षीय मनोज केसी, ललितपु–१४, ताल्सीखेल निवासी २३ वर्षीय आशिष माझी नेमा तामाङ और धनुषा स्थायी (हालः नक्खीपोट ललिपुर) निवासी २५ वर्षीय धिरजबहादुर श्रीनेत ठाकुर, भोजपुर खावा–९ स्थायी (हाल नख्खीपोट, ललितपुर) निवासी २५ वर्षीय निगम राई और सोलुखुम्बु तिम्ला–८ स्थायी (हालः कपन काठमांडू) निवासी ३१ वर्षीय भेषकुमार थापा मगर हैं ।

यह भी पढें   करदाता प्रोत्साहन कार्यक्रम अन्तर्गत विजेता घोषित


पुलिस का कहना है कि उन लोगों के साथ ५ रुपैयां का ३८ थान जाली नेपाली नोट मिला है । पुलिस को सूचना मिली थी की काठमांडू के विभिन्न स्थानों रहे पसलों में जाली नोट प्रयोग कर समान खरीद किया जा रहा है, इसी सूचना के आधार में परिचालित नेपाल पुलिस ने उन लोगों को गिरफ्तार किया है । यद्यपि नकली नोट बनानेवाले कौन हैं ? इसके के बारे में पुलिस अनुसंधान कर रही है । गिरफ्तारी में पड़नेवालाें में से एक अभियुक्त ने पुलिस को कहा है कि उक्त नोट वीरगंज से लाया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com