Sun. Mar 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

केन्द्र में फोरम और प्रदेश नं. २ में एमाले सरकार में ! राजपा के नेता गण आक्रोशित

काठमांडू, २६ फरवरी । सभी का अनुमान है कि प्रदेश नं. २ में संघीय समाजवादी फोरम नेपाल और राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) की संयुक्त सरकार रहेगी । लगभग इसी सहमति के साथ फोरम नेपाल के नेता लालबाबु राउत प्रदेश नं. २ में मुख्यमन्त्री भी बने हैं । लेकिन अब फोरम नेपाल और राजपा बीच सत्ता साझेदारी कायम ही रहेगा, यह नहीं कहा जा सकता ।
केन्द्र सरकार में फोरम नेपाल शामील होने की तैयारी में हैं । उधर प्रदेश नं. २ में भी एमाले सरकार में शामील होने की तैयारी में है । जिसके चलते फोरम नेपाल के सहयात्री दल राजपा के कुछ नेता आक्रोशित हो रहे हैं । समाचार स्रोतका कहना है कि राजपा के कुछ शीर्ष नेता फोरम नेपाल को दिया गया समर्थन वापस लेना चाहते हैं । विशेषतः राजेन्द्र महतो पक्षधर नेताओं को मानना है कि अगर फोरम नेपाल राजपा से सहमति किए बिना ही एमाले के साथ केन्द्रीय सरकार में शामील हो जाएगी तो प्रदेश नं. २ में फोरम को प्राप्त समर्थन वापस करना चाहिए ।

यह भी पढें   बालेन साह को लेकर झापा के लिए उड़ा हेलीकॉप्टर काठमांडू लौटा


स्मरणीय है, केन्द्र सरकार में फोरम अध्यक्ष उपेन्द्र यादव परराष्ट्र मन्त्रालय लेकर सरकार में शामील होने की तैयारी में है । यादव को परराष्ट्र मन्त्रालय देने के लिए वाम गठबंधन तैयार भी है । लेकिन समाचार स्रोतका कहना है कि अध्यक्ष यादव फोरम नेपाल के लिए और एक मन्त्रालय मांग रहे हैं । इसी में समझदारी होना बांकी है । और एक मन्त्रालय सहित परराष्ट्र मन्त्रालय प्राप्त होगी तो अध्यक्ष यादव सरकार में शामील होने के लिए राजी हो चुके हैं । फोरम नेपाल की मांग अनुसार संविधान संशोधन में बाम गठबंधन ने प्रतिबद्धता भी व्यक्त किया है । ऐसी अवस्था में केन्द्र और प्रदेश दोनों जगह वाम गठबंधन और फोरम नेपाल के बीच सहकार्य होने की सम्भावना बढ़ रही है । ऐसी अवस्था में फोरम नेपाल के प्रति राजपा आक्रोशित बन गई है ।
नेकपा एमाले के नेता तथा प्रदेश नं. २ के संसदीय दल के नेता सत्यनारायण मण्डल को माने तो प्रदेश नं. २ में वाम गठबंधन भी सरकार में शामील होने की तैयारी में हैं । सोमबार राजविराजम में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हों ने कहा था कि प्रदेश नं. २ की समृद्धि के लिए एमाले सरकार में होना आवश्यक है । राष्ट्रीयसभा सदस्य तथा एमाले केन्द्रीय सदस्य सुमनराज प्याकुरेल का कहना भी कुछ ऐसा ही है । उन्होंने कहा है– ‘केन्द्र में फोरम–राजपा और प्रदेश में बाम गठबंधन सरकार गठन की तैयारी में हैं ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *