“जनमत रक्तदान की ७० वीं श्रृङ्खला’ में १ महिला सहित १७ लोगोंद्वारा रक्तदान
नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । “जनमत रक्तदान अभियान की ७० वीं श्रृङ्खला” में खजुरा में सम्पन्न रक्तदान कार्यक्रम में एक महिला सहित १७ लोगों ने रक्तदान किया है ।
गोपाल–नीना फाउण्डेशन, नेपाल और जनमत अद्र्धसाप्ताहिकद्वारा आयोजन किया गया वह त्रैमासिक रक्तदान कार्यक्रम की सुशील कोइराला प्रखर क्यान्सर अस्पताल खजुरा के मेडिकल सुपरिन्टेन्डन्ट डा. नीरज भट्टराई, प्रखर परोपकार मिसन नेपाल के संस्थापक अध्यक्ष किस्मत कुमार कक्षपति, अध्यक्ष महेन्द्र मल्ल ने रक्त सञ्चार केन्द्र खजुरा के प्रमुख होमराज गिरी और प्राविधिक पुनम राना को खून संकलन करनेवाली पाकेट हस्तान्तरण करके रक्तदान कार्यक्रम की शुभारम्भ किया था ।
“रक्तदान जीवन दान” की महान उद्देश्य के साथ जनमत अद्र्ध साप्ताहिक की रजत उत्सव के अवसर पर बि.सं.२०६३ साल वैशाख २९ गते से निरन्तर रुप में सञ्चालन करते आ रही है “त्रैमासिक जनमत रक्तदान कार्यक्रम की ७० वीं श्रृङ्खला” खजुरा क्षेत्र के स्वयम्सेवी रक्तदाताओं की माँग अनुसार खजुरा में रक्तदान कार्यक्रम किया गया जनमत के सम्पादक पूर्ण लाल चुके ने बताया । इसी अषाढ महीने के ६ गते शनिवार के दिन गोपाल–नीना फाउण्डेशन नेपाल की परिसर में सम्पन्न ६९ वीं श्रृङ्खला में ४९ लोगों ने रक्तदान किया था ।
वह कार्यक्रम संयोजक शतक रक्तदाता पवन जायसवाल के अनुसार वह कार्यक्रम में क्यान्सर अस्पताल में दूसरी बार मेडिकल सुपरिन्टेन्डन्ट के पद में अभी जल्द ही पद बहाल किये हुये वरिष्ठ क्यान्सर विशेषज्ञ डा. नीरज भट्टराई और वरिष्ठ क्यान्सर विशेषज्ञ डा. सुभाष मेहता को आयोजक की ओर से जनमत सम्पादक पूर्ण लाल चुके ने खादा लगाकर स्वागत और बधाई दिया था ।
उल्लेखनीय यह है कि, वरिष्ठ क्यान्सर रोग विशेषज्ञ डा. नीरज भट्टराई और वरिष्ठ क्यान्सर रोग विशेषज्ञ डा. सुभाष मेहता के प्रस्ताव में स्वास्थ्य तथा खाद्य स्वच्छता मन्त्रालय की जिम्मेवारी में रही स्वास्थ्य मन्त्री निशा मेहता ने खजुरा क्यान्सर अस्पताल में १४ वर्ष के अन्दर के बालवालिकाओं को क्यान्सर की निःशुल्क उपचार सेवा देने के लिये मन्त्री स्तरीय की निर्णय कराया गया है । स्मरणीय छ, स्वास्थ्यमन्त्री प्रदीप पौडेल ने बि.सं. २०८१ मंसीर १ गते से मन्त्रीस्तरीय निर्णय से सरकारी अस्पतालें जैसे कान्ति बाल अस्पताल, भक्तपुर क्यान्सर अस्पताल और बीपी कोइराला मेमोरियल क्यान्सर अस्पताल भरतपुर चितवन में मात्र यह सेवा निःशुल्क किया जा रहा है ।
गोपाल–नीना फाउण्डेशन, नेपाल के जनसम्पर्क अधिकृत विजयन्त जिसी ने दी जानकारी अनुसार वह रक्तदान कार्यक्रम में नियमित स्वयम्सेवी रक्तदाताओं में महेश श्रेष्ठ, अशोक सिंह, अर्जुन केसी, इन्द्र बहादुर चौधरी, गोपाल डाङा, रामराज पराजुली, खेम शरण खत्री, प्रकाश घर्ती, अम्मर कार्की, याम बहादुर खत्री, खगेन्द्र शाही, कृष्णहरि सुवेदी, सुरत चौधरी, रघुनाथ डँगौरा थारु, रवि बहादुर थापा, समीर तिवारी और खुमा तिवारी ने रक्तदान की थी ।
वह रक्तदान कार्यक्रम में नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज के जिला कोषध्यक्ष मन मोहन वर्मा, और गोपाल नीनि फाण्डेसन नेपाल की दक्षिणा क्षेत्री की सहभागिता रही थी ।
वह रक्तदान अभियान में डिजिटल हेल्थ पार्टनर हेल्थ याद आयो (मोवाइल हेल्थ एप), अन्नपूर्ण ग्याष्ट्रो केयर अस्पताल, नेपाल स्वयम्सेवी रक्तदाता समाज बाँके, कला कृति, सेभेल क्याफे लगायत की समन्वय और सहकार्य रही थी ।
खजुरा क्यान्सर अस्पताल परिसर में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में रक्त सञ्चार इकाई केन्द्र के प्रमुख होमराज गिरी और पुनम रानाले प्राविधिक सहयोग किये थे । उल्लेखनीय है, गोपाल–नीना फाउण्डेसन, नेपाल ने इसे पहले भी विभिन्न प्रकार की शिक्षा, निःशल्क स्वास्थ्य शिविर, पर्यावरण दिवस, तथा विभिन्न मानवीय और सामाजिक कार्यक्रमें सञ्चालन करते आ रही है ।





