जनकपुर में दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला – एक की मृत्यु, एक घायल
काठमांडू, आश्विन २२ – जनकपुरधाम में धारदार हथियार से प्रहार कर एक युवक की हत्या कर दी गई है और एक युवक गंभीर रुप से घायल है । धनुषा के जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका–५ रहिमपथ के नजदीक गुरुवार की शाम लगभग ७ः१० बजे सोनारपट्टी दाहाचोक के निवासी करिब २४ वर्षीय आमिन साफी और उसी जगह के करिब २५ वर्षीय इम्तियाज राइन पर छुरा से प्रहार किया गया ।
इलाज के क्रम में आमिन साफी की प्रादेशिक अस्पताल जनकपुर में मौत होने की जानकारी धनुषा प्रहरी ने दी है । प्रहरी ने बताया है कि उनका शव अस्पताल के शवगृह में रखा गया है । छुरा के प्रहार से गंभीर रुप से घायल हुए इम्तियाज राइन का प्रादेशिक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है । प्रहरी ने बताया है कि लगभग २२ वर्षीय मोहम्मद इर्साद खान ने दोनों पर छुरा से प्रहार किया था । इर्साद को प्रहरी ने गिरफ्तार कर लिया है । प्रहरी ने बताया है कि पुरानी दुश्मनी के कारण का कारण इर्साद ने दोनों लोगों की छाती और पेट में हथियार से प्रहार किया है । प्रहरी टीम घटनास्थल पहुँचकर अनुसंधान कर रही है ।

