Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली नेता दिल्ली पहुँचते ही गिरगिट जैसे रंग बदलतें हैं : उपेन्द्र यादव

 

१७ मार्च २०१८ | नेपाल–भारत विकास मञ्च ने नेपाल–भारत सम्बन्ध पर कल्ह एक विचार गोष्ठी आयोजन किया था । ‘वर्तमान परिवेश में नेपाल–भारत सम्बन्ध’ शीर्षक में आयोजित विचार–विमर्श कार्यक्रम में वक्ताओं ने नेपाल–भारत सम्बन्ध के विभिन्न आयाम पर चर्चा की ।
कार्यक्रम में हिमालिनी मासिक पत्रिका के सम्पादक डा. श्वेता दीप्ति ने ‘सांस्कृतिक रिश्तों की गहरी नींव है नेपाल और भारत के सम्बन्धों में’ शीर्षक से एक कार्यपत्र प्रस्तुत किया था । इसी कार्यपत्र पर आधारित रहकर विभिन्न वक्ताओं ने अपनी–अपनी धारणा व्यक्त की ।
कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए कहा कि आज के परिवेश में दोनों देशो के सम्बन्ध में सम्वेदनशीलता को ध्यान में रखना पड़ेगा |  उन्होंने कहा कि भारत का मानना है कि नेपाल में कमजोड शुरक्षा व्यवस्था रहा है | यहाँ की जो आंतरिक शुरक्षा व्यबस्था है वह इतना कमजोर है की इससे नेपाल में कई घटनायें होती रही है | जैसे पिछले दिनों नेपाल प्लेन हाइजैक हुआ, यहाँ से नकली रूपये का कारोवार भारत में होता है इसलिए भारत चिंतित दिखती है | इसीतरह नेपाल की भी कई चिताए हैं जिसका समाधान कूटनीति तौर पर किया जा सकता है | हमारे यहाँ हम देखतें हैं कि सडक पर नारे लगायेंगें, पर्चा बाटेंगे लेकिन जब कुटनीतिक तौड़ पर बातें होती है तो यहाँ के नेताओं की बोलती बन्द हो जाती है | उपेन्द्र यादव ने आगे कहा कि कई नेताओं को हमने देखा की यहाँ सडक पर और संसद में नारे लगाते हैं भारत के खिलाप | लेकिन वो हमारे साथ जब दिल्ली गयें तो वहाँ बदल गये ठीक गिरगिट की तरह | इसतरह से सम्बन्ध का सुधार नही होता है | उन्होंने नेपाल में विकास के लिए बहुत श्रोत है जिसपर चर्चा करके भारत से फैदा लिया जा सकता है |

उन्होंने कहा किदोंनों देशों के रिश्ते बहुआयामिक है, जो दुनियां में कम मिलता है । भारत और नेपाल के बीच खून का भी रिश्ता है, ऐसी चर्चा करते हुए अध्यक्ष यादव ने आगे कहा– ‘आज की आवश्यता इन रिश्तों को बना कर रखना है और अन्य सम्वेदनशील मुद्दों को सुलझाकर आगे बढ़ना है । फोरम अध्यक्ष ने कहा है कि भारत अपनी सुरक्षा सम्वदेनशीलता के प्रति सजग है, उस सम्वेदनशीलता को सम्बोधन नेपाल को करना चाहिए और भारत को भी नेपाल की समस्याओं पर ध्यान देना आवश्यक है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 29 अप्रैल 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

कार्यक्रम नेपाल भारत विकास मञ्च के सभापति रामकिशोर सिंह के सभापतित्व में सम्पन्न हुआ था । अपने समापन वक्तव्य में नेपाल भारत विकास मञ्च के अध्यक्ष रामकिशोर सिंह ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम हम नेपाल के पूर्व से लेकर पश्चिम तक करंगे | उन्होंने खा कि भविष्य में नेपाल भारत सम्बन्ध को प्रगाढ और सुदृढ़ बनाया जायेगा |

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *