Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डीएभी कालेज अाफ म्यानेजमेन्ट द्वारा अन्तराष्ट्रीय सम्मेलन अायाेजन की तैयारी

 

ललितपुर ।२१ मार्च

 

डीएभी सुशील केडिया कालेज अमफ म्यानेजमेन्ट द्वारा अन्तराष्ट्रीय सम्मेलन की अायाेजना की जा रही है । यह अायाेजन आगामी मार्च २४ अाैर २५ अर्थात चैत १० अाैर ११ गते हाेगा जिसमे‌ नेपाल सहित भारत, फ्रान्स अाैर चीन के प्रोफेसर संवोधन करेंगे ।

एमबीए की पढाई में रिसर्च विषय ज्यादा हाेने के कारण इससे सम्बन्धित कार्यक्रम  की जाने की जानकारी  डीएभी कालेज के अध्यक्ष अनिल केडिया ने दी है । दाे दिन तक चलने वाला यह अन्तराष्ट्रीय सम्मेलन  प्रविधि अाैर जनशक्ति के  बीच में कैसे  तालमेल कराया जाय इस विषय पर अाधारित हाेगा ।

यह भी पढें   बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ ने ‘बेस्ट इंटिग्रिटी अवार्ड’ से किया सम्मानित

केडिया ने यह विश्वास जताया कि अभी प्रविधि की अाेर अाकर्षण बढ रहा है एेसे में यह कार्यक्रम अवश्य लाभदायी हाेगा ।

सम्मेलन में अन्तराष्ट्रीय स्तर में रिसर्च करने वालाें के द्वारा इस विषय में नेपाली विद्यार्थी काे जानकारी दी जाने की बात अध्यक्ष केडिया ने दी । सम्मेलन में नेपाल से अनिल चित्रकार, भारत से प्रोफेसर डा. हिमेन्दु प्रसाद माथोर, फ्रान्स की प्रोफेसर डा. करिना जेनसेन अाैर चीन से डा. याङ किजुन द्वारा सम्बाेधित किया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com