डीएभी कालेज अाफ म्यानेजमेन्ट द्वारा अन्तराष्ट्रीय सम्मेलन अायाेजन की तैयारी
ललितपुर ।२१ मार्च
डीएभी सुशील केडिया कालेज अमफ म्यानेजमेन्ट द्वारा अन्तराष्ट्रीय सम्मेलन की अायाेजना की जा रही है । यह अायाेजन आगामी मार्च २४ अाैर २५ अर्थात चैत १० अाैर ११ गते हाेगा जिसमे नेपाल सहित भारत, फ्रान्स अाैर चीन के प्रोफेसर संवोधन करेंगे ।
एमबीए की पढाई में रिसर्च विषय ज्यादा हाेने के कारण इससे सम्बन्धित कार्यक्रम की जाने की जानकारी डीएभी कालेज के अध्यक्ष अनिल केडिया ने दी है । दाे दिन तक चलने वाला यह अन्तराष्ट्रीय सम्मेलन प्रविधि अाैर जनशक्ति के बीच में कैसे तालमेल कराया जाय इस विषय पर अाधारित हाेगा ।
केडिया ने यह विश्वास जताया कि अभी प्रविधि की अाेर अाकर्षण बढ रहा है एेसे में यह कार्यक्रम अवश्य लाभदायी हाेगा ।
सम्मेलन में अन्तराष्ट्रीय स्तर में रिसर्च करने वालाें के द्वारा इस विषय में नेपाली विद्यार्थी काे जानकारी दी जाने की बात अध्यक्ष केडिया ने दी । सम्मेलन में नेपाल से अनिल चित्रकार, भारत से प्रोफेसर डा. हिमेन्दु प्रसाद माथोर, फ्रान्स की प्रोफेसर डा. करिना जेनसेन अाैर चीन से डा. याङ किजुन द्वारा सम्बाेधित किया जाएगा ।


