Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग की टोलीद्वारा रिश्वत लेने के आरोप में भुजेल गीरफ्तार

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २४ मार्च ।
अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग की टोली ने भूमिसुधार कार्यालय ,भक्तपुर के नायब सुब्बा कमल भुजेल को १० हजÞार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है ।

चाँगुनारायण नगरपालिका के सुडालस्थित जमिन की मोहीयानी दर्ज करने की एवज में भुजेल ने रिश्वत ली थी ।  इसीतरहा, महिला तस्करी के मामले में नुवाकोट जिले की टुप्चेश्वर गाँवपालिका–१ घ्यांग्फेदी के वार्ड अध्यक्ष सुन बहादुर तामांग को जिला अदालत ने साढ़े ३७ साल की कैद और ढाई लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है ।

यह भी पढें   क्या लोकतंत्र में सवाल पूछना गुनाह है ? गंदी गालियां, ट्रोलिंग और नेपाली समाज का मानसिक पतन : कृतिका यादव

जिला न्यायाधीश लोकजंग शाह की पीठ ने वार्ड अध्यक्ष तामांग सहित तीन लोगों को मानव तस्करी के अपराध में दोषी करार देते हुए कैद और जुर्माने की सजा सुनाई । ये जानकारी अदालत ने दी ।

इस अपराध में वार्ड अध्यक्ष तामांग के मददगारों वहीं के शुकमान लामा को ३२ साल तीन महीना २३ दिन और टीकाराम तामांग को ३० साल कैद सहित दोनों को ढाई ढाई लाख रुपए जुर्माना की सजा सुनाई गई ।नेपाली कांग्रेस की ओर से वार्ड अध्यक्ष पद पर निर्वाचित तामांग को सीआईबी ने बीते पूस ७ गते को गिरफ्तार किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com