Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश नं. ३ का स्थायी मुकाम काठमांडू उपत्यका में सम्भव नहींः मुख्यमन्त्री पौडल

 

हेटौडा, १० अप्रिल । प्रदेश नं. ३ के मुख्यमन्त्री डोरमणि पौडेल ने कहा है कि काठमांडू उपत्यका में प्रदेश नं. ३ का स्थायी मुकाम किसी भी हालात में सम्भव नहीं है । उनका कहना है कि अगर इस बात के लिए कोई लांबिङ करते हैं तो उस को स्वीकार नहीं किया जाएगा । मंगलबार हेटौडा में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने यह बात कहा है ।
मुख्यमन्त्री पौडेल ने कहा कि काठमांडू उपत्यका के बदले अन्य स्थानों में अगर प्रस्ताव आता है तो, उसमें विचार–विमर्श किया जा सकता है । कार्यक्रम में उन्होंने कहा– ‘केन्द्र मुकाम में ही हर तरह की सुविधा स्थापित करनी है तो संघीयता की कोई भी अर्थ नहीं है । व्यक्तिगत रुप में तो मैं हैटौडा से अयन्त्र ले जाने की पक्ष में नहीं हूं । स्थायी राजधानी भी हेटौडा ही होगी ।’

यह भी पढें   बाढ़ और भूस्खलन से देश के विभिन्न हिस्सों के प्रमुख राजमार्ग प्रभावित


मन्त्री पौडेल ने कहा है कि निकट भविष्य में ही काठमांडू से हैटौडा आने के लिए सिर्फ एक घण्टा लगनेवाला है । सुरुङमार्ग निर्माण संबंध प्रसंग को उल्लेख करते हुए उन्होंने आगे कहा– ‘हम लोग पूर्वाधार विकास में लग रहे हैं । केन्द्रीय राजधानी प्रवेश के लिए अलग–अलग सडक निर्माण और तीव्र गति में स्तरोन्नती के लिए काम हो रहा है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *