Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराट गोल्ड कप पर थ्री स्टार क्लब काठमांडु का कब्जा 

 


माला मिश्रा, बिराटनगर । बिराटनगर स्थित शाहिद रंगशाला मैदान में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के  विराट गोल्ड कप पर  थ्री स्टार क्लब काठमांडु ने कब्जा जमाया ।  खेले गए रात्रिकालीन  फाइनल मैच में  थ्री स्टार ने  त्रिभुवन आर्मी क्लब काठमांडु को  3-0 से हराकर  विजेता  घोषित हुए । पहिला हाफ बराबरी पर सम्पन होने के बाद दूसरे हाफ में  थ्री स्टार ने अक्रामक प्रदर्शन किया । 56 वे मिनेट में  थ्री स्टार के खिलाड़ी  अनन्त तमांग  ने गोल दाग बढ़त बनाया । 75 और 86 वे मिनेट में भी विजेता टीम के खिलाड़ी बिमल धर्ती ने दो गोल दाग  जीत सुनिश्चित किया । आर्मी टीम के कप्तान  बिमल खवास , टंक बस्नेत ,नवयुग श्रेष्ठ  गोल करने का कई मौका गवाया जिसकारण से थ्री स्टार को एकतरफा जीत मिला । प्रतियोगिता का उत्कृष्ट खिलाड़ी  थ्री स्टार क्लब के खिलाड़ी अनन्त तमांग  घोषित हुए जिसे उपहार स्वरूप  एक वाइक दी गयी । प्रतियोगिता में  उत्कृष्ट कीपर  विजेता टीम के  एलन न्यौपाने तथा सर्वाधिक गोलकर्ता बिमल धर्ती घोषित हुए  ।फाइनल खेल में मैन ऑफ दी मैच का खिताब  थ्री स्टार का विदेशी खिलाड़ी मार्टिन को मिला । विजेता थ्री स्टार क्लब को 12 लाख 71 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 5 लाख 51 हजार रुपये व  ट्राफी  अतिथियो के  हाथों पुरस्कार स्वरूप दिया गया । इस मौके पर मुख्य अतिथि केंद्रीय खेलकूद मंत्री जगत बहादुर विश्वकर्मा , टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष  नवीन रिजाल , प्रकाश मुंदड़ा  सहित अतिथियो ने  खिलाड़ियो को  पुरस्कार व ट्राफी दिया । प्रतियोगिता में 10 टीम भाग ली जिसमे भारत  कलकत्ता  मोहम्मद स्पोर्टिंग क्लब  और भूटान के थिम्पू  फुटबॉल क्लब शामिल थे ।

यह भी पढें   बी.पी. कोइराला : जीवन, संघर्ष और प्रजातान्त्रिक समाजवाद : चंदन दुबे

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com