Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ट्रम्प ने कहा कल्पना चावला हैं अमेरिका की हीराे

 

वाशिंगटन (प्रेट्र)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की तारीफ करते हुए उन्हें अमेरिकी हीरो बताया है। ट्रंप ने कहा कि कल्पना चावला अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली भारतीय मूल की पहली महिला थीं और अंतरिक्ष शटल कार्यक्रम के प्रति अपने समर्पण के लिए वो अमेरिकी हीरो बन गईं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि कल्पना ने अपने जीवन से लाखों लड़कियों को अंतरिक्ष यात्री बनने के लिए प्रेरित किया है।

यह भी पढें   एकबार फिर सबसे पहले मित्र राष्ट्र भारत ने सहायता का हाथ बढाया

अमेरिकी कांग्रेस ने प्रत्येक वर्ष मई के महीने को ‘एशियाई अमेरिकी और प्रशांत विरासत माह’ के रूप में नामित किया है। सोमवार को ट्रंप ने मई माह को ‘एशियाई अमेरिकी और प्रशांत द्वीपसमूह विरासत महीने’ के रूप में घोषित करने का एक आधिकारिक निर्देश जारी किया।

ट्रंप ने आगे कहा कि कल्पना चावला की उपलब्धियों के लिए कांग्रेस ने मरणोपरांत उन्हें कांग्रेसनल अंतरिक्ष पदक सम्मानित किया। एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने मरणोपरांत उन्हें नासा स्पेस फ्लाइट पदक तथा नासा विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा। ट्रंप ने कहा, ‘कल्पना चावला का साहस और जुनून लाखों अमेरिकी लड़कियों के लिए एक प्रेरणा के रूप में काम करता है जो एक दिन अंतरिक्ष यात्री बनने का सपना देखती हैं।

कल्पना चावला ने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज चंडीगढ़ से ऐरोनॉटल इंजीनियरिंग डिग्री पूरी की थी। उसके बाद वर्ष 1982 में मास्टर्स के लिए यूनाइटेड स्टेट में गई। जहां पर कल्पना ने ऐसोस्पेस इंजीनियरिंग पूरी की। वर्ष 1988 में कल्पना ने

यह भी पढें   नेपाल में प्राकृतिक झील बनने से अगले तीन दिनों में बड़े खतरे की आशंका, चीन ने जारी की चेतावनी

नासा में काम शुरू किया और वर्ष 1997 में पहली बार स्पेस में उड़ा भरी थी। और वर्ष 2003 में दूसरी बार स्पेस में उड़ान भरी थी। वो 2003 में कोलंबिया अंतरिक्ष यान आपदा में मारे गए सात यात्री दल सदस्यों में से एक थीं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com