Wed. Nov 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजपा में विवादः ६ सदस्यीय अध्यक्ष, ३ समूह में विभाजित

 

काठमांडू, १६ जून । सरकार में सहभागिता संबंधी विषयों को लेकर राष्ट्रीय जनता पार्टी में विवाद दिखाई दिया है । सरकार को देखने का दृष्टिकोण को लेकर ६ सदस्यीय अध्यक्ष ३ समूह में विभाजित हो गए है । तीन समूह में से दो अध्यक्ष सरकार में जाने की पक्ष में हैं, दो सदस्य विपक्ष में और बांकी दो सदस्य तटस्थ हैं । यह समाचार आज प्रकाशित नयां पत्रिका दैनिक में है ।

यह भी पढें   अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, प्रतिनिधि सभा और सीनेट में बहुमत मिलने का अनुमान


सरकार में सहभािगता संबंधी विषयों को लेकर पार्टी संयोजक महन्थ ठाकुर प्रधानमन्त्री ओली के साथ नियमित विचार–विमर्श में है । राजपा सरकार में जाने के लिए तैयार हैं, लेकिन नेताओं को कहना है कि सरकार में शामील होने का वातावरण नहीं बन रहा है । अध्यक्ष मण्डल के सदस्य राजेन्द्र महतो कहते हैं कि सरकार में सहभागिता के लिए विचार–विमर्श हो रही है, लेकिन उसमें कोई प्रगति नहीं हो रही है ।
राजेन्द्र महतो और शरतसिंह भण्डारी सरकार में शामील होने की पक्ष में है, लेकिन अनिल झा और महेन्द्र राय यादव का कहना है कि सरकार में शामील नहीं होना चाहिए । ऐसी ही अवस्था में पार्टी संयोजक महन्थ ठाकुर और राजकिशोर यादव तटस्थ दिखाई दिए हैं । राजपा स्रोत का मानना है कि पार्टी के भीतर सरकार में शामील होने के लिए दबाव बढ़ रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com