Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

टाइम्स ग्रुप इंडिया द्वारा बसंत रचित चाहतों के साये में लोकार्पित

 


16 जून नई दिल्ली । दिनांक 15 जून को टाइम्स ऑफ इंडिया ने नेपाल के प्रसिद्व कवि एवम उद्योग पति द्वारा रचित चाहतों के साये में का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया ।कार्यक्रम में बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार समीर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे तथा विशेष अतिथि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश निशंक जी की गरिमामय उपस्थिति थी । वरिष्ठ साहित्यकार बालस्वरूप राही जी     अध्यक्षता करके मंच की शोभा बढ़ा रहे थे ।कार्यक्रम में कवि बसंत की रचना यात्रा की एक डॉक्युमेंट्री दिखाई गई । चाहतों के साये में के गीतों के अल्बम से कुछ गीत भी दिखाए गए । जिसे सोनू निगम और श्रेय घोषाल ने अपनी सुमधुत आवाज से सजाया था ।
बसंत जी के लिए राही जी ने कहा कि आप पर सरस्वती औऱ लक्ष्मी की कृपा है और आप की रचना प्रेम की परिभाषा है । वहीं गीतकार समीर जी का कहना था कि बसंत की हर रचना प्यार और भावनाओं का संगम है जिससे गुजरना सुखद अनुभूति देता है । निशंक जी ने चाहतों के साये को प्यार की गंगा कहा और बसंत जी के उद्योग और साहित्यिक योगदान के लिये सराहना की ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 26 सितंबर 2026 शनिवार

 

कार्यक्रम को मधुप मोहन्ता जी ने संबोधित करते हुए कहा कि बसंत जी को युवावस्था से जानते है और तब से आपकी रुचि संगीत और अभिनय में रही जो आज भी पूर्ववत है । कार्यक्रम को टाइम्स म्यूजिक ग्रुप की गौरी जी ने भी संबोधित किया । चाहतों के साये पर एक शोधात्मक टिप्पणी हंसराज महाविद्यालय की प्रिंसिपल रमा पांडेय जी ने प्रस्तुत की । प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ योगेंद्र अरुण जी ने अपनी सुमधुर आवाज में एक गीत के साथ बसंत जी को शुभकामनाएं दी । निशंक जी ने अपनी एक कृति गंगा बसंत जी को भेंट की । कवि बसंत ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।
टाइम्स ग्रुप के द्वारा यह एक भव्य आयोजन था जो दिल्ली में हयात रिजेंसी भीखा जी कमा प्लेस में आयोजित की गई ।

यह भी पढें   मनुष्य जीवन स्वयं में एक कल्पवृक्ष है : बिमल सरार्फ

इस अवसर पर काठमांडू से आये साहित्यकार श्री राजेन्द्र सलभ तथा हिमालिनी की सम्पादक डॉ श्वेता दीप्ति की उपस्थिति थी । मेरठ से भी आये कई साहित्यकार समारोह की सभा बढ़8 रहेथे । ग्रीनकेएर सोसाइटी से डॉ विजय पंडित, श्री मति पूनम पंडित तथा मधुर शर्मा अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे थे । कार्यक्रम में हिमालिनी के प्रवन्ध निदेशक सच्चिदानन्द मिश्र भी उपस्थित थे ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com