Sat. Sep 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल को योग केन्द्र के रुप में विकास किया जा सकता है: कार्यवाहक प्रधानमन्त्री पोखरेल

 

काठमांडू, २१ जून । कार्यवाहक प्रधानमन्त्री तथा रक्षा मन्त्री ईश्वर पोखरेल ने कहा है कि नेपाल को योग केन्द्र के रुप में विकास करना चाहिए । अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (२१ जून) के अवसर पर पतञ्जली योगपीठ द्वारा राष्ट्रीय पुलिस प्रशिक्षण प्रतिष्ठान महाराजगंज में विहीबार आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए मन्त्री पोखरेल ने कहा कि योग को आम जीवन पद्धती के रुप में विकास करते हुए नेपाल को योग केन्द्र के रुप में विकास किया जा सकता है ।

यह भी पढें   संगीत केवल मनोरंजन नहीं, स्वस्थ और संतुलित जीवन का मधुर आधार है : बिमल सरार्फ


कार्यवाहक प्रधानमन्त्री पोखरेल को यह भी मानना है कि आज योग की महत्ता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जिसके चलते प्रायः सभी शैक्षिक संस्था विद्यार्थियों के बीच पठन–पाठन के अतरिक्त योग–ध्यान जैसे क्रियाकलाप भी करने में लगे हैं । उनका यह भी मानना है कि योग के जरिए जीवन को सन्तुलित बनाया जा सकता है । कार्यक्रम में भारतीय राजदूत मंजीवसिंह पुरी लगायत अन्य विशिष्ठ व्यक्तित्व भी योग के लिए पुलिस प्रतिष्ठान पहुँच गए थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com