Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रेडक्रस बांके शाखा की ५१वीं स्थापना दिवस

 

नेपालगंज/(बांके) पवन जायसवाल
नेपाल रेडक्रस सोसाइटीे बांके जिला स्थित शाखा कार्यालय की ५१वीं स्थापना दिवस अषाढ ३ गते नेपालगन्ज में मनाया गया । स्थापना दिवस के अवसर पर माननीय सांसद सरवातआरा खानम, नेपाल रेडक्रस सोसाइटीे केन्द्रीय उपाध्यक्ष अजीतकुमार शर्मा और शाखा सभापति गोवर्धन सिंह सम्झना ने संयुक्त रुप में केक काट कर स्थापना दिवस को उद्घाटन किया ।


स्थापना दिवस के अवसर में शुभकामना मन्तव्य व्यक्त करते हुये नेपाल रेडक्रस सोसाइटी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष अजीतकुमार शर्मा ने बांके शाखा के संस्थापकों को स्मरण करते हुए रेडक्रस संबंध स्वयंसेवकों उर्जावान होकर मानवीय सेवा में जुटने के लिए आग्रह किया । सांसद सरवातआरा खानम ने रेडक्रस द्वारा होनेवाली गतिविधियों को सामुदाय और संस्थागत विद्यालय तथा मदरसा में व्यापक बनाने के लिए अनुरोध किया । उन्होंने कहा कि मानवीय सेवा में सदैंव अग्रस्थान में रहकर काम करनेवाले रेडक्रस को मैं भी सहयोग करने की प्रतिवद्धता व्यक्त करती हूं ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटीे बांके शाखा के सभापति गोवर्धन सिंह सम्झना ने कहा कि स्थानीय सरकार के साथ सहकार्य कर रेडक्रस आगे बढ़ने के लिए तैयार है । नेपाल रेडक्रस सोसायटी बांके जिला शाखा के प्रल्हाद विश्वकर्मा के अनुसार कार्यक्रम में जिला शाखा, उपशाखा के पदाधिकारी, सदस्य तथा कर्मचारियों की सहभागिता रही थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *