नेपाल के कम्यूनिस्ट आंदोलन की एकता को विश्व आत्मसात करेगाः प्रधानमंत्री ओली

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २२ जून ।
प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि नेपाल के कम्यूनिस्ट आंदोलन की एकता और सफलता को विश्व कम्यूनिस्ट आंदोलन आत्मसात करेगा ।
चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पार्टी स्कूल द्वारा बीजिंग में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ओली ने ये बात कही । उन्होंने कहा— “हमारी मौजूदा मुख्य प्राथमिकता राजनीतिक उपलब्धियों को संस्थागत करते हुए आर्थिक समृद्धि को हासिल करना है । हमारे नीति और कार्यक्रम का लक्ष्य समाजवाद की नींव खड़ी करना है ।
इस बात का जिक्र करते हुए कि जनता समाजवाद में वास्तविक प्रगति, न्याय और जनमुखी विकास का अनुभव कर सकती है, उन्होंने कहा कि विश्व पूँजीवाद के प्रभाव को कम करना मौजूदा जÞरूरत है । साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि नेपाल और चीन आपस में समाजवादी अभ्यास और भावना को आत्मसात किया है ।

