नेपाल और चीन के बीच रेलमार्ग सहित १४ विषयों पर हुए सम्झौतें

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २२ जून ।
नेपाल और चीन के बीच रेलमार्ग निर्माण समेत १४ विषयों में समझौते हुए हैं । चीन के औपचारिक दौरे पर रहे प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग के बीच ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में हुई प्रतिनिधिमंडलस्तरीय वार्ता में नेपाल में रेलमार्ग निर्माण सहित १४ विषयों पर समझौते हुए ।
उन समझौतों में रेलमार्ग निर्माण के अलावा नेपाल के राष्ट्रिय योजना आयोग और चीन के राष्ट्रिय विकास और सुधार आयोग के बीच उत्पादन क्षमतासम्बन्धी निवेश और सहयोगसम्बन्धी सम्झौता, सिन्धुपाल्चोक के तातोपानी और रसुवागढी में मैत्री पुल निर्माण में चीन द्वारा सहयोग, नेपाल और चीन के बीचका सहयोग एवं सहकार्य के कार्यक्रम और परियोजना सहजीकरण के लिए दो देशों के परराष्ट्र मन्त्रालयबीच संयन्त्र स्थापना की सहमति, ऊर्जा, जलस्रोत तथा सिंचाई मन्त्रालय और चीन के राष्ट्रिय ऊर्जा प्रशासनबीच ऊर्जा सहकार्य सहमति आदि शामिल हैं ।
साथ ही, नुवाकोट दरबार पुनःनिर्माण एवं रसुवा, दोलखा और सिन्धुपाल्चोक के सार्वजनिक विद्यालय सुदृढीकरण परियोजना में सहयोग आदान प्रदान करने की सहमति भी हुई है ।
इससे पूर्व प्रधानमंत्री ओली की चीनी जनकांग्रेस की स्थायी समिति के अध्यक्ष ली झांग्सू के साथ मुलाकात हुई थी । इस मुलाकात में उनके बीच आपसी हित और दो देशों के संबंधों के बारे में बातचीत हुई थी ।

