राष्ट्रपति द्वारा उच्च मनोबल के साथ काम करने के लिए सेना को निर्देशन
काठमांडू, २२ जुन । राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने नेपाली सेना को उच्च मनोबल के साथ काम करने के लिए निर्देशन दिया है । बिहीबार नेपाली सेना का मुख्यालय जंगी अड्डा को अवलोकन भ्रमण करते हुए राष्ट्रपति भण्डारी ने कहा कि नेपाल सरकार द्वारा दी गई जिम्मवारी को बहन करते हुए नेपाली सेना को उच्च मनोबल के साथ काम करने की जरुरत है । नेपाली सेना की ओर से आज तक जो भी भूमिका निर्वाह होती आ रही है, उस को प्रशंसा करते हुए राष्ट्रपति भण्डारी ने ऐसा निर्देशन दिया ।
कार्यक्रम में बोलते हुए कार्यवाहक प्रधानमन्त्री तथा रक्षा मन्त्री ईश्वर पोखरेल ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सेना की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है । मन्त्री पोखरेल को यह भी कहना है कि सरकार सेना को आवश्यक सहयोग करने के लिए हरदम तैयार है । कार्यक्रम में प्रधान सेनापति राजेन्द्र क्षेत्री ने कहा कि नेपाली सेना को सवल, सुदृढ और सांगठनिक विकास में नेपाल सरकार की ओर से सहयोग मिलता रहा है । सेनापति क्षत्री को यह भी कहना है कि नेपाली सेना सदैव राष्ट्रीय स्वार्थ को सर्वोपरि रखकर ही काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी । कार्यक्रम में राष्ट्रपति कार्यालय तथा रक्षा मन्त्रालय की पदाधिकारी, नेपाली सेना के रथी तथा अधिकृत भी उपस्थित थे ।

