Mon. Nov 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फीफा वर्ल्ड कप 2018: जर्मनी ने 2-1 से स्वीडन को दी मात

 

फीफा विश्व कप की मौजूदा चैम्पियन जर्मनी ने शनिवार देर रात यहां ग्रुप एफ के अपने दूसरे मुकाबले में करिश्माई मिडफील्डर टोनी क्रूस के इंजुरी टाइम (95वें मिनट) में किए गए दमदार गोल की बदौलत स्वीडन को 2-1 से हराया. इस जीत के बाद जर्मनी के तीन अंक हो गए हैं और उसने प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है.

फिश्ट स्टेडियम में जर्मनी ने मैच की आक्रामक शुरुआत की और चौथे मिनट में ही जूलियन ड्रेक्सलर को स्वीडन के बॉक्स में छह गज की दूरी से गोल करने का शानदार मौका मिला लेकिन वह डिफेंडर को छकाने में कामयाब नहीं हो पाए.

मैच के 12वें मिनट में स्वीडन ने बेहतरीन काउंटर अटैक किया. जर्मनी के खिलाड़ी ने मिडफील्ड में गेंद पर नियंत्रण खोया और स्वीडन के स्ट्राइकर मार्कस बर्ग ने गेंद के साथ हाफ-लाइन से अच्छी दौड़ लगाई. हालांकि, विश्व के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपरों में शुमार मैनुअल नॉयर ने बॉक्स में शानदार बचाव करके विपक्षी टीम को शुरुआती बढ़त नहीं बनाने दी.

यह भी पढें   नेपाल में तेज आंधी की आशंका टली, विभाग ने कहा– डरने की जरूरत नहीं

इस काउंटर अटैक के बाद भी जर्मनी ने अपना आक्रामक खेल जारी रखा लेकिन स्वीडन मैच का पहला गोल करने में सफल रही. 32वें मिनट में जर्मनी के खिलाड़ी ने एक बार फिर अपने हाफ में गेंद पर नियंत्रण खोया और स्वीडन के मिडफील्डर विक्टोर क्लाएसन ने ओला तोइवोनेन को शानदार पास दिया जिन्होंने नॉयर को छकाते हुए गेंद को गोल में डालकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी.

यह भी पढें   स्थानीय सरकार को गैर–दलीय बनाने की मांग को लेकर माइतीघर में प्रदर्शन

फर्स्ट हाफ के इंजुरी टाइम (47वें मिनट) में सेबस्टियन लार्सन ने बॉक्स के बाहर से बेहतरीन फ्री-किक लिया जिसपर बर्ग हेडर लगाने में कामयाब रहे लेकिन नॉयर ने अपने दाईं ओर कूदते हुए शानदार बचाव किया.

जर्मनी ने सेकंड हाफ की भी दमदार शुरुआत की और 48वें मिनट में बराबरी का गोल दागा. स्ट्राइकर टीमो वर्नर ने दाएं फ्लेंके से बॉक्स में शानदार पास दिया. मिडफील्डर मार्को रेउस ने गेंद को गोल में डालने में कोई गलती नहीं की और टूर्नामेंट के 21वें संस्करण का अपना पहला गोल दागा.

मैच के 61वें मिनट में रेउस एवं मारियो गोमेज को छह गज की दूरी से जर्मनी को बढ़त दिलाने का शानदार मौका मिला लेकिन दोनों खिलाड़ी दाईं छोर से मिले पास पर गोल नहीं कर पाए. जर्मनी को 82वें मिनट में झटका लगा, डिफेंडर जेरोम बोटेंग को दूसरा पीला कार्ड मिलने के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा. हालांकि, इससे जर्मनी के आक्रामक रुख में काई बदलाव नहीं आया और 88वें मिनट में गोमेज ने बॉक्स में शानदार हेडर लगाया लेकिन गोलकीपर मार्टिन ओलसन ने स्वीडन को मैच में बनाए रखा.

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 29 अक्टुबर 2026 हो गुरुवार शुभसंवत् 2083

इंजुरी टाइम में जर्मनी को बॉक्स के पास बाईं छोर पर फ्री-किक मिली जिस पर टॉनी क्रूस ने शानदार गोल दागते हुए अपनी टीम को अप्रत्याशित जीत दिला दी. जर्मनी ग्रुप स्तर के अपने अगले मुकाबले में बुधवार को दक्षिण कोरिया से भिड़ेगी जबकि स्वीडन का सामना मेक्सिको से होगा.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com