Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विवेकशील साझा के ९ नेता–कार्यकर्ता गिरफ्तार

 

काठमांडू, ३० जून । विवेकशील साझा पार्टी सम्बद्ध ९ नेता तथा कार्यकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । सरकार द्वारा घोषित निषेधित क्षेत्र माइतिघर मण्डला में प्रदर्शन कर रहे उन लोगों को शनिबार पुलिस ने नियन्त्रण में लिया है । पार्टी के संयोजक रवीन्द्र मिश्र के अनुसार दूसरे संयोजक उज्ववल थापा, डा. सुरेन्द्र भण्डारी, शशी विक्रम कार्की सहित नेता–कार्यकर्ता को प्रदर्शन के क्रम में पुलिस ने नियन्त्रण में नियन्त्रण में लिया था ।

यह भी पढें   इंसानी संवेदना ( लघुकथा ) : विनोदकुमार विमल


संयोजक मिश्र ने अपने फेशबुक पेज में लिखा है– ‘विरोध प्रदर्शन नागरिकों की अधिकार है, अपनी अधिकार प्रयोग कर रहे लोगों को कुण्ठित करना अधिनायकवादी चरित्र का प्रारम्भीक संकेत है ।’ विविकशील साझा के कुछ नेता कार्यकर्ता सरकार द्वारा घोषित निषेधित क्षेत्र को तोड़ने के लिए प्लेकार्ड सहित शनिबार माइतीघर मण्डाल में इकठ्ठा हुए थे । स्मरणीय है, विरोध प्रदर्शन के लिए सरकार ने काठमांडू उपत्यका के विभिन्न ७ स्थलों को निर्धारण किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *