Mon. Nov 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्यों फिल्म ‘संजू’ की सक्सेस पार्टी से गायब थे संजय दत्त?

 

काठमांडू, ४ जुलाई ।  सोमवार को फिल्म संजू की ग्रैंड सक्सेस पार्टी रखी गई. इस दौरान सोनम, अनुष्का, विक्की कौशल को छोड़कर पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही. लेकिन जिस शख्सियत पर ये बायोपिक फिल्म बनी है वे खुद इस पार्टी से नदारद दिखे. हम बता रहे हैं क्यों संजय दत्त सक्सेस बैश में नजर नहीं आए.

मीडिया रिपोर्टस के अनुसर, जब सक्सेस पार्टी रखी गई थी तब संजय दत्त देश में नहीं थे. वे सोमवार को ही सिंगापुर परिवार के साथ निकल गए थे. खैर ये सभी की समझ से परे है कि जिस दिन सक्सेस पार्टी रखी गई थी उसी दिन वे विदेश रवाना क्यों हुए?

यह भी पढें   जनकपुर में सजेगी सुरों की महफिल, विजया भारती और भव्य राज देंगे प्रस्तुति

बता दें, फिल्म संजू के रिलीज होने से पहले और बाद में संजय दत्त मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं. हो सकता है कि वे मीडिया के तमाम सवालों से बचने की कोशिश कर रहे हो.

वहीं सक्सेस पार्टी में सभी स्टार्स ने जमकर मस्ती की. परेश रावल, विक्की कौशल, रणबीर कपूर की तारीफ की गई. पार्टी में विक्की कौशल के पापा मौजूद थे. बेटे के काम की सराहना देखकर वे भावुक हुए. रणबीर, हिरानी ने इस खास मौके पर स्पीच दी. इस दौरान सभी स्टार्स भावुक भी दिखे.

यह भी पढें   जनकपुर में सजेगी सुरों की महफिल, विजया भारती और भव्य राज देंगे प्रस्तुति

फिल्म संजू  ने 4 दिन में 145 करोड़ की कमाई का रिकॉर्ड बना दिया है. फिल्म को सेलेब्स और फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. संजू अब तक कई पुरानी हिट फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com