Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देखिए राशिफल 05 जुलाई:किसे लाभ किसे हानि

 
मेष:

स्वास्थ्य नरम रहेगा, सर्दी, कफ, बुखार की समस्या हो सकती है। किसी का भला करने पर आप पर ही परेशानी में आ सकते हैं। किसी से पैसों की लेन-देन लापरवाही से बचें। अधिक लाभ लेने की लालच में हानि न हो इसका ध्यान रखें।

वृषभ:

आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा। धन-वृद्धि तथा प्रमोशन के योग हैं। व्यापार में किए गए सौदे में सफलता मिलेगी। परिजनों तथा मित्रों के साथ सुखद क्षणों का आनंद प्राप्त कर सकेंगे। छोटा प्रवास हो सकता है तथा नए संपर्क भी हो सकते हैं।

मिथुन:

आज का दिन शुभ तथा अनुकूलता भरा होगा। कार्यालय में सहकर्मियों तथा उच्चाधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रमोशन के योग हैं। स्नेहीजनो से भेंट उपहार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

यह भी पढें   भारत और पाकिस्तान अब भी सिंधु जल संधि को बहाल करने पर सहमत नहीं हो सके हैं - एक प्रतिक्रिया
कर्क:

आज आप धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ आदि में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक यात्रा होगी। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा।

सिंह:

स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। आकस्मिक खर्च का प्रसंग आ सकता है। परिजनो के साथ संयम पूर्वक व्यवहार करें। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। ईश्वर-स्मरण तथा आध्यात्मिकता आपको शांति प्रदान करेगी।

कन्या:

सामाजिक तथा अन्य क्षेत्रों में सम्मान प्राप्त होगा। सुंदर वस्त्राभूषणों की खरीदारी भी हो सकती है। वाहनसुख प्राप्त होगा। साझेदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। पति-पत्नी के बीच अगर तकरार हुआ होगा तो वह दूर होगा तथा घनिष्ठता बढ़ेगी।

तुला:

आज घर में सुख-शांति का वातावरण बने रहने से प्रसन्नता में वृद्धि होगी। कार्यालय में साथ काम करने वाले आपका साथ देंगे। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। माता-पिता से अच्छे समाचार मिलेंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

यह भी पढें   साहित्य दो देशों के बीच सेतु का कार्य करता है – झलनाथ खनाल
वृश्चिक:

आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता मिल सकती है। नए कार्यों का प्रारंभ आज न करें। आर्थिक आयोजन के लिए अनुकूल दिन होने से आपका परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। शेयर-सट्टे से दूर रहें। प्रवास टालें।

धनु:

शरीर में स्फूर्ति तथा मन में आनंद का अभाव हो सकता है। परिजनों के साथ तनाव ना हो, इसका ध्यान रखें। स्वभिमान भंग न हो इसका ख्याल रखें। जमीन तथा वाहन के कागजात को सावधानीपूर्वक बनवाएं।

मकर:

आज का दिन नए कार्यो का प्रारंभ करने के लिए शुभ है। नौकरी, व्यापार तथा दैनिक कार्यों में अनुकूल परिस्थिति रहने से प्रसन्न रहेंगे। भाई-बंधुओं से लाभ मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। छात्रों के लिए दिन शुभ रहेगा।

यह भी पढें   सहकारी पीड़ितों को राशि सीधे सरकारी कोष से नहीं दी जा रही : प्रधानमंत्री शाह
कुंभ:

आज किसी से अधिक विवाद न करें। धार्मिक कार्यों में खर्च हो सकता है। पारिवारिक वातावरण बिगड़ सकता है। कार्य में असफलता मिलने से मन में असंतोष तथा निराशा हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। निर्णय लेने में दुविधा महसूस करेंगे।

मीन:

दिन शुभ फलदायी है। नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा है। परिवार के सदस्यों तथा मित्रो के साथ भोजन का अवसर प्राप्त होगा। धनलाभ होगा। धार्मिक कार्य तथा यात्रा का योग है। कार्य में सफलता मिलेगी।(राशिफल स्रोत)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *