Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार पर काँग्रेस प्रवक्ता विश्वप्रकाश शर्मा नें लगाया स्वेच्छारिता का आरोप

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ७ जुलाई ।
नेपाली कांग्रेस के प्रवक्ता विश्वप्रकाश शर्मा ने सरकार पर स्वेच्छारिता का आरोप लगाया है । पूर्व की सरकार द्वारा की गई नियुक्तियों को खारिज करने के मौजूदा सरकार के निर्णय के विषय में विचार–विमर्श के लिए बुलाए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रवक्ता शर्मा ने सरकार के इस कदम को बदनीयतभरा और कानून का उल्लंघन बताया ।

बता दें कि कल हुई मंत्रिपरिषद की बैठक ने बीते भाद्र १४ गते के बाद निर्वाचन आचार संहिता लागू हो जाने के बाद और मौजूदा सरकार गठन होने से पहले पूर्व सरकार द्वारा की गई नियुक्तियों को खारिज करने का निर्णय किया था ।
इस दौरान कांग्रेस के नेतृत्व वाली पूर्व सरकार ने विभिन्न मंत्रालयों, प्राधिकरण, संस्थानों, परिषदों, बोर्ड और संगठित संस्थाओं में विभिन्न कर्मचारियों को नियुक्त किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com