Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भगवान राम से जुड़े स्थलों के दर्शनों के लिए भारतीय रेल ‘श्री रामायण एक्सप्रेस’ चलाएगी

 

12जुलाई

नई दिल्ली से रामेश्वरम तक का सफर करने वाली यह विशेष ट्रेन अयोध्या, प्रयाग, सीतामढ़ी जनकपुर और नंदीग्राम जैसे शहरों से होते हुए गुजरेगी

हिंदुओं के पवित्र ग्रंथ रामायण में वर्णित प्रमुख स्थलों के दर्शनों के लिए भारतीय रेल ने एक विशेष पर्यटक ट्रेन ‘श्री रामायण एक्सप्रेस’ चलाने की योजना बनाई है. द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक यह ट्रेन नई दिल्ली से रामेश्वरम के बीच चलेगी और यह अपनी पहली यात्रा पर 14 नवंबर को रवाना होगी. केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा है कि भगवान राम को करीब से जानने की इच्छा रखने वालों के लिए यह यात्रा एक बेहतरीन विकल्प साबित होगी.

यह भी पढें   दिशा मिले तो जीवन की ऊर्जा बन जाती है, परिवर्तन की शक्ति : बिमल सरार्फ

इस ट्रेन का पहला पड़ाव राम की जन्मस्थली माने जाने वाला अयोध्या होगा. इसके बाद नंदीग्राम, सीतामढ़ी, जनकपुर, प्रयाग, वाराणसी, चित्रकूट, हम्पी, नासिक जैसे शहरों से गुजरते हुए यह ट्रेन रामेश्वरम पहुंचेगी. इस ट्रेन की यह पूरी यात्रा 16 दिनों के भीतर तय होगी. रेलवे ने इसका प्रतिव्यक्ति किराया 15120 रुपये तय किया है. इस किराये में यात्रियों के खाने-पीने समेत स्थानीय इलाकों की सैर और ठहरने का खर्च भी शामिल है. 800 यात्रियों वाली इस ट्रेन की टिकटों की बुकिंग जल्दी ही शुरू की जाएगी.

यह भी पढें   सर्वोच्च अदालत के केस प्रोसेसिंग सेक्शन में लगी आग

इस ट्रेन के यात्रियों को रेलवे ने श्रीलंका की यात्रा का विकल्प भी दिया है. जो यात्री रामेश्वरम के आगे श्रीलंका की यात्रा पर जाना चाहेंगे उन्हें चेन्नई से हवाई जहाज के जरिये कोलंबो ले जाया जाएगा इसके बाद वहां कैंडी, नुवारा एलिया, नेगोंबो जैसे रामायण काल के स्थलों की सैर कराई जाएगी. हालांकि इस यात्रा के लिए यात्रियों को प्रतिव्यक्ति की दर से 36,970 रुपये की अतिरिक्त रकम चुकानी होगी.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com