Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आपतलीन आवास व्यवस्थापन के लिए कृत्रिम घटना सिर्जना कर अभ्यास

 

पवन जायसवाल/नेपालगन्ज (बांके)
बाढ से प्रभावित समुदायों को लक्षित कर होनेवाला आपत्कालीन आवास व्यवस्थापन के लिए कृतिम घटना सिर्जना कर अभ्यास किया गया है । कार्यक्रम की मुख्य उद्देश्य बाढ से पीडित लोगों को जल्द से जल्द कैसे आवास निर्माण किया जा सकता है, उस कार्य को सिखाना था । जिला स्तर में कार्यरत आपत्कालीन आवास समुह ने प्रतिकार्य के लिए निर्माण किया योजना को कैसे प्रयोग एवं कार्यान्वयन करें, उस सम्बन्ध में कार्यक्रम में जानकारी दिया गया ।
कार्यक्रम सेल्टर कलस्टर की क्षेत्रगत अगुवा निकाय शहरी विकास तथा भवन निर्माण डिभिजन कार्यालय की संयोजन तथा नेपाल रेडक्रस सोसाइटी की प्राविधिक सहयोग में संचालन की गई थी । कार्यक्रम में क्षेत्रगत अगुवा निकाय की बैठक, स्थानीय तहों से समन्वय, जिला विपद् व्यवस्थापन समिति की बैठक, दातृ निकायों की सहयोग, रेडक्रस की भूमिका, समुदाय में सूचना आदान–प्रदान, जिला आपत्कालीन कार्य संचालन केन्द्र की भूमिका, श्रोत नक्साकंन, योजना निर्माण और कार्यान्वयन जैसे विषयों में विचार–विमर्श और अभ्यास भी की गई ।

यह भी पढें   भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव की नेपाल के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से शिष्टाचार विदाई भेंट


शहरी विकास तथा भवन निर्माण डिभिजन कार्यालय के डिभिजन प्रमुख सुनिल कुमार ठाकुर, जिला विपद् व्यवस्थापन समिति के फोकल पर्सन खगेन्द्र पौडेल और नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बांके के सभापति गोवर्धन सिंह सम्झना जैसे व्यक्तित्व ने आपत्कालीन आवास की योजना को कैसे पूर्ण प्रयोग किया जा सकता है, इसके सम्बन्ध में बताया । कार्यक्रम में जिला विपद् व्यवस्थापन समिति, रेडक्रस, स्थानीय निकाय, सुरक्षा निकाय, क्षेत्रगत अगुवा निकाय के प्रमुख एवं प्रतिनिधियों की सहभागिता रही ।
नेपाल रेडक्रस सोसायटी बांके के प्रल्हाद विश्वकर्मा के अनुसार कार्यक्रम में रेडक्रस तथा रेडक्रिसेन्स सोसाइटीयों की अन्तर्राष्ट्रीय महासंघ (आई.एफ.आर.सी.) के Global Technical Coordinator Tombom Forth, IMO Shibin Narymbasua, , संजिब हाडा, नेपाल रेडक्रस सोसाइटी केन्द्रीय कार्यालय के सेल्टर कोर्डिनेटर रमेश घिमिरे ने संयोजन किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com