Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

घूस रकम के साथ गांवपालिका के लेखापाल यादव और नासु अन्सारी गिरफ्तार

 

वीरगंज, २७ जुलाई । पर्सा जिला स्थित धोबनी गांवपालिका में कार्यरत लेखापाल कृष्णनन्दन राय यादव और नायब सुब्बा एनामुल हक अन्सारी को १ लाख १० हजार नदग रुपयां घूस के साथ अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग ने गिरफ्तार किया है । यादव रौतहट जिला स्थित गरुडा नगरपालिका–६ निवासी हैं और अन्सारी बारा पचरौता–२ निवासी हैं । उन दोनों को शुक्रबार बिहान वीरगंज महानगरपालिका–१४ प्रिपा से गिरफ्तार किया गया है । उन लोगों को उल्लेखित रकम ठेकेदारों से लेते वक्त अख्तियार द्वारा परिचालित टोली ने गिरफ्तार किया था ।
धोबनी गांवपालिका स्थित अन्सारी माई मन्दिर की मर्मत सम्भार कर पर्खाल निर्माण तथा सडक ढलान वापत ठेक्का फस्र्यौट करते वक्त यादव और अन्सारी ने कूल रकम की १० प्रतिशत रकम घूस वापत मांग रहे थे । एक महिने पहले ही काम सम्पन्न कर ठेकेदार अपनी रकम मांग रहे थे । लेकिन रकम फस्र्यौंट के लिए कर्मचारी द्वय१० प्रतिशत घूस वापत मांग रहे थे । ऐसी ही अवस्था में उक्त सूचना अख्तियार तक पहुँच गई थी ।

यह भी पढें   जनता के धैर्य की परीक्षा न ले सरकार, तुरंत बदले अपनी कार्यशैली : राजेन्द्र महतो

 

 

छिपहरमाई गांवपालिका में करोड़ो का भ्रष्टाचार, स्थानीय आक्रोशित, अख्तियार द्वारा छानबीनhttp://www.himalini.com/%e0%a4%9b%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b5%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82.html

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *