Sun. Sep 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान में लड़कियों के 12 स्कूल जलाए गए

 

कराची, प्रेट्र।

पाकिस्तान के अशांत गिलगिट-बाल्टिस्तान क्षेत्र में गुरुवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने लड़कियों के 12 स्कूल जला दिए। इस घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को सरकार विरोधी प्रदर्शन किए।

लोगों की मांग है कि प्रशासन शिक्षण संस्थाओं को उचित सुरक्षा मुहैया कराए। पाकिस्तान में अक्सर आतंकी शिक्षण संस्थानों को निशाना बनाते रहते हैं। सरकार भी ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने में विफल रही है।

पुलिस के मुताबिक, गिलगिट से 130 किलोमीटर दूर चिलास शहर में अज्ञात लोगों ने स्कूलों को आग लगा दी। दो स्कूलों की इमारत को विस्फोटक से उड़ा दिया गया। पिछले एक दशक में देश के कबाइली इलाकों में आतंकी 1500 से ज्यादा स्कूलों को नष्ट कर चुके हैं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 20 सितंबर 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई को तालिबान ने वर्ष 2012 में लड़कियों की शिक्षा की वकालत करने पर स्वात इलाके में गोली मार दी थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com