Sat. Sep 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

 पूर्वी अफगानिस्तान के ख्वाजा हसन मस्जिद में आत्मघाती हमले से 25 लोगों की मौत

 

काबुल [रायटर/एएफपी]।

 पूर्वी अफगानिस्तान में पकतिया प्रांत के गरदेज शहर में ख्वाजा हसन मस्जिद में आत्मघाती हमले से 25 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए। ख्वाजा हसन मस्जिद शिया समुदाय की है। सुन्नी बहुल अफगानिस्तान में शिया अल्पसंख्यक हैं।

वरिष्ठ सरकारी अधिकारी अब्दुल्ला हजरात ने बताया कि आपातकालीन टीमों ने घटनास्थल से 25 लाशें बरामद की हैं। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान के लोग आम तौर पर सांप्रदायिक हिंसा से परहेज करते रहे हैं। लेकिन, हाल के वर्षो में अल्पसंख्यक शिया समुदाय पर हमलों में बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढें   काठमाडौं विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति प्रो. डॉ. सुरेशराज शर्मा का निधन

हालांकि, शियाओं की संख्या को लेकर कोई औपचारिक जनगणना नहीं हुई है। फिर भी माना जाता है कि उनकी आबादी 10 से 20 फीसद हो सकती है। हाल के दिनों में एक और बात देखने को मिली है कि तालिबान और आइएस दोनों के आतंकी देशभर में शहरी इलाकों में ज्यादा हमले कर रहे हैं। सुरक्षा बलों और सरकारी प्रतिष्ठानों पर भी उन्होंने हमले तेज कर दिए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com