विराटनगर जतुआ में युवती का शव बरामद,तरह तरह की चर्चा
बिराटनगर वार्ड नम्बर 14 के जतुआ के समीप नव निर्माणधीन रेलवे ट्रेक के समीप एक 22 वर्षीय यूबती का शव बरामद हुआ है । शव का शिनाख्त नही हुआ है । मोरंग पुलिस के अनुसार उक्त यूबती अर्धनग्न अवस्था मे मिली है । चेहरा तराई मूल के जैसा है । मोरंग पुलिस का डीएसपी घनश्याम श्रेष्ठ ने इसकी पुष्टी की है । वीभत्स अवस्था मे मिली यूबती का शव को ले तरह तरह का चर्चा चल रहा है । पुलिस को भी अंदेशा है किसी ने बलात्कार कर उक्त यूबती की हत्या कर दी है । शव का पहचान नही होने से अंदेशा यह भी जताया जा रहा है कि हत्या कही दूसरे जगह करने के बाद शव यहां छुपाया गया है । मोरंग पुलिस शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतू कोशी अंचल अस्पताल ले गया है । डीएसपी ने कहा है मामले का अनुसंधान किया जा रहा है ।


