Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्रोएशिया की हार, पोर्चुगल का फीफा विश्वकप के अंतिम १६ में प्रवेश

 

काठमांडू, आषाढ़ १९ – क्रोएशिया को हराकर पोर्चुगल (पुर्तगाल) ने फीफा विश्वकप के अंतिम १६ में प्रवेश कर लिया है । टोरंटो में हुए इस खेल में पोर्चुगल ने क्रोएशिया को २–१ से पराजित किया है । खेल का पहला हाफ बिना किसी गोल के बराबरी में समाप्त हुआ था । दूसरे हाफ के ५२ वें मिनेट में क्रोएशिया के इवान पेरिसिच ने गोल करते टीम को बढ़त दिलाई । ६६ वें मिनेट में पोर्चुगल को पेनल्टी का अवसर मिला और उस अवसर का सदुपयोग करते हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गोल किया । इस गोल के साथ ही खेल १–१ की बराबरी में आया ।
इन्जुरी समय के ९२ वें मिनेट में गोन्सालो रामोस ने गोल किया जिसके बाद पोर्चुगल ने २–१ से जीत हासिल की । खेल के अंतिम क्षण में क्रोएशिया ने बॉल को जाली तक पहुँचाया था । वीएआर परीक्षण के बाद ऑफसाइड देते हुए उक्त गोल को मान्यता नहीं मिली । पोर्चुगल का अगला खेल स्पेन के साथ होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *