Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एस. एस बी. सेनवरिया द्वारा 72वें स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया

 

रेयाज आलम । बिरगंज श्रावण 30 गते, 15 अगस्त बुधवार :-

भारत में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है। नेपाल बॉडर से सटे सेनवरिया डिपो में सिमा सुरक्षा बल ने स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया। इंस्पेक्टर उदय कुमार सिंह ने झंडोतोलन किया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

इस अवसर पर उन्होंने जवानों को 72वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और देश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में नेपाल सशस्त्र बेस कैम्प के इंस्पेक्टर की उपस्थिति रही। झंडोतोलन के बाद बच्चों में मिठाईया बाटी गई। इसी प्रकार सभी सरकारी और गैरसरकारी संस्थानों और स्कूल-कॉलेजों, दफ्तरों में भी स्वंत्रतता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है।  विभिन्न राजनैतिक दलों के दफ्तरों में भी झंडोतोलन किया गया।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 27 अप्रैल 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *