Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कालिकामाई गांवपालिका में फोरम का अगुवा कार्यकर्ता भेला

 

रेयाज आलम, बिरगंज भाद्र १६ शनिवार:-  कालिकामाई गांवपालिका में फोरम का अगुवा कार्यकर्ता भेला सम्पन्न हुआ। प्रदेश सांसद सिंघासन साह कलवार के अध्यक्षता में संपन्न भेला में पार्टी का काम-कार्यवाही, घर-घर सदस्यता बितरण, संगठन निर्माण, संगठन सुदृढ़ीकरण, स्थानीय तह में पार्टी का काम-कार्यवाही और संचालित योजनाओं का मूल्यांकन किया गया।

उक्त भेला में प्रदेश सांसद सिंघासन साह कलवार ने स्थानीय तह में पूर्व में हुए बिकास कार्य का लेखा-जोखा लेकर आगामी दिन में योजनाबद्ध तरीके से जनमुखी योजना लागू करने पड़ जोर दिया। पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा सुझाव-सलाह संकलन किया गया।

यह भी पढें   11वें आयुर्वेद दिवस पर भारतीय महावाणिज्य दूतावास, वीरगंज द्वारा संगोष्ठी सह कार्यशाला का आयोजन

प्रदेश सांसद सिंघासन साह कलवार ने अपने काम- कर्त्तव्य द्वारा जनता में परिवर्तन की अनुभूति होने लायक काम करने का निर्देश दिया। भेला में दिनेश साह कलवार को सर्वसम्मति से गांवपालिका इंचार्ज बनाया गया। उक्त भेला में केंद्रीय सदस्य सीपू तिवारी, जिला सदस्य द्वय रामबाबू चौरसिया, मो.वकील, गांवपालिका के निर्वाचित उपाध्यक्ष राजेश चौरसिया, निर्वाचित वड़ा अध्यक्ष द्वय संजय पटेल, हरिओम साह, दिनेश साह कलवार, मोतीलाल राउत कुर्मी, जयनारायण पटेल, राधकिसुन चौरसिया, ताज़िन्दर साह, लालबाबू चौरसिया, भोज पटेल, दीनानाथ साह, नंदू साह गोड़, दीपेन्द्र साह के साथ अन्य नेता-कार्यकर्ता की उपस्थिति रही।

यह भी पढें   मैथिली गद्य ‘अर्चनाकृत संपूर्ण महाभारत’ का भव्य विमोचन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com