शिक्षक दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम

माला मिश्रा बिराटनगर । बिराटनगर से सटे जोगबनी के जेनिथ पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया । सर्वप्रथम डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल चित्र पर माल्यापर्ण और दीप प्रज्वलित कर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए प्राचार्या कविता खान ने कहा कि बिना शिक्षक और शिक्षा के जीवन अधूरा और अंधकारमय है । शिक्षक राष्ट्र निर्माण , व्यक्ति निर्माण का सूत्रधार है , सभी विद्यार्थियों को शिक्षक की की बातों को मानना चाहिए । बच्चो ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए स्पीच , कविता , डांस , ग्रुप डांस , संगीत आदि कर सभी का मन मोह लिया , अंत मे स्कूल मैनेजमेंट के द्वारा चेयरमेन खुर्शीद खान के द्वारा सभी पचासों शिक्षकों को मोमेंटो दे कर सम्मानित किया गया ।

