Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ट्रैजडी किंग दिलीपकुमार अस्पताल में भरती दुअाअाें की जरुरत

 

६सितम्बर

मुंबई। हिंदी सिनेमा के ‘दुखांत सम्राट’ दिलीप कुमार को चेस्ट में इन्फेक्शन की शिकायत के बाद बुधवार को दोपहर मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक 95 साल के दिलीप साहब की सेहत को लेकर घबराने की कोई जरुरत नहीं हैं।

दिलीप कुमार के कई तरह के टेस्ट होंगे जो डॉक्टर नितिन गोखले की देखरेख में किये जायेंगे। इस बीच लीलावती अस्पताल के वाइस प्रेसिडेंट अजय कुमार पांडे ने बताया है कि दिलीप कुमार को बुधवार को दोपहर अस्पताल में भर्ती किया गया है। वो रूटीन चेकअप के लिए आये थे और कोई घबराने की जरुरत नहीं है। वो बेहतर महसूस कर रहे हैं लेकिन अभी ये नहीं कहा जा सकता कि उन्हें कब डिस्चार्ज किया जाएगा।

यह भी पढें   यदि जनता और लोकतंत्र समाप्त हो गया, तो हम कहीं के नहीं रहेंगे – अमरेश सिंह

दिलीप कुमार के डॉक्टर रमेश शर्मा ने बताया है कि उन्हें रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैl चिंता की कोई बात नहीं है l एक दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जायेगी l

इस बीच सायरा बानो ने बताया है कि हम लीलावती में रूटीन चेकअप के लिए आये थे। दिलीप साहब यहां कुछ दिन अपने सारे टेस्ट कराएँगे और डॉक्टर्स की अनुमति के बाद उन्हें छुट्टी मिलेगी। उन्होंने बताया कि सभी तरह के टेस्ट किये जाने वाले हैं। यहां डॉक्टर्स की पूरी टीम है जिसमें चेस्ट फिजिश्यंस और न्यूरो लॉजीस्ट भी। हम जल्द से जल्द घर जा सकें इसके लिए आप सभी की तरफ़ से दुआएं चाहते हैं।

यह भी पढें   सरकार की नियत सही है –सभापति लामिछाने 

दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से आज ट्विट किया गया था कि साहब को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, वह असहज महसूस कर रहे थे l उन्हें चेस्ट इन्फेक्शन हुआ हैl अब हालत में काफी सुधार है l दिलीप कुमार के बेहतर स्वास्थ्य के लिए दुआ करें l

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *