Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अल्टिच्यूड घरेलू हेलीकॉप्टर सम्पर्कविहीन क्रैश हाेने की अाशंका

 

 

अल्टिच्यूड घरेलू हेलीकॉप्टर के अचानक गायब होने से खलबली मची हुई है। सरकारी अधिकारियों के अनुसार शनिवार सुबह अल्टिच्यूड का घरेलू हेलीकॉप्टर गायब हो गया, जिसके बाद से हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की आशंका जताई जा रही है। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के महाप्रबंधक राज कुमार छेत्री ने कहा है कि, ‘गोरखा जिले के समगुन से काठमांडू जा रहा एक हेलीकॉप्टर आज सुबह सम्पर्कविहट्ठन हाे गया है ।

यह भी पढें   महाकाली नदी में जलस्तर बढ़ने की संभावना, सतर्क रहने का आग्रह

उनके अनुसार, 9 एन-एएलएस हेलीकॉप्टर में एक पायलट और छह यात्री सवार थे। 7:45 बजे (स्थानीय समय अनुसार) हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया। उसके बाद से हेलीकॉप्टर की कोई सूचना नहीं है। इस बीच, एक स्थानीय अंग्रेजी अखबार ‘हिमालय टाइम्स’ के अनुसार, एल्टीट्यूड एयर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक निमा नुरु शेरपा ने कहा कि पायलट को छोड़कर, एक जापानी पर्यटक और पांच नेपाली सहित छह यात्री हेलीकॉप्टर में सवार थे। हालांकि कुछ स्थानीय मीडिया ने राजधानी से 50 किलोमीटर दूर धादिंग जिले में संभावित दुर्घटना के बारे में बताया, लेकिन अधिकारियों ने अबतक इसकी कोई पुष्टि नहीं की है, क्योंकि खोज और बचाव अभियान अब भी चल रहा है। हालांकि खराब माैसम अाैर घने जंगल के कारण बचाव कार्य में अिधक कठिनाई अा रही है ।

यह भी पढें   जनकपुरधाम को साफ, सुरक्षित और पर्यटक मैत्री बनाने के लिए सुधार का किया मांग

गोरखा जिले के समगुन गांव एक लोकप्रिय ट्रैकिंग स्टॉप है, जो माउंट मानसलू बेस कैंप के रास्ते पर पड़ता है। सितंबर-अक्टूबर का महीने मानसलू आने के लिए और ट्रैंकिंग का पीक सीजन माना जाता है, जब बड़ी संख्या में विदेश पर्यटक यहां देखे जाते हैं।

Posted By: Nancy Bajpai

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com