Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘आगामी पार्टी सभापति कोइराला परिवार से ही’

 

बुटवल, २३ सितम्बर । नेपाली कांग्रेस के महामन्त्री डा. सशांक कोइराला ने कहा है कि पार्टी की भावी सभापति कोइराला परिवार से ही चयन किया जाएगा । बुटवल में आइतबार आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सद्भाव और चाहना अनुसार भावी पार्टी सभापति कोइराला परिवार से ही चयन किया जाएगा ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करने हुए महामन्त्री कोइराला ने कहा– शेखर दा, मैं और सुजाता में से कोई भी एक सभापति के लिए खड़े होनेनेवाले हैं ।’ उन्होंने दावा किया है कि देश भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सद्भाव और इच्छा यही है कि कोइराला परिवार में से ही कांग्रेस पार्टी को नेतृत्व मिलना चाहिए ।
नेता कोइराला ने दावा किया है कि आगामी चुनाव में नेपाली कांग्रेस को प्रथम पार्टी के रुप में स्थापित की जाएगी । पार्टी सभापति की अधिकार को विकेन्द्रकरण करने के लिए जोर देते हुए डा. कोइराला ने आगे कहा– ‘कांग्रेस को अब विवाद में उलझने का समय नहीं है, नयां रणनीति के साथ आगे बढ़ना चाहिए । पार्टी सभापति की अधिकार को भी विकेन्द्रकरण करना आवश्यक है ।’ उन्होंने कहा कि केन्द्र को नहीं, पार्टी की निचले संगठनों को मजबूत बनाना होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com