संसदीय सुनुवाई विशेष समिति में कर्ण निर्विरोध
काठमांडू, २३ सितम्बर । संसदीय सुनुवार्य विशेष समिति के सभापति में राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) के सांसद लक्ष्मणलाल कर्ण निर्विरोध चयन हुए हैं । संसदीय सुनुवाई विशेष समिति द्वारा आइतबार सिंहदबार में आयोजित बैठक से कर्ण निर्वाचित हुए हैं । समिति के जेष्ठ सदस्य भिमसेनदास प्रधान ने कहा है कि सभापति के लिए सिर्फ कर्ण की उम्मीदवार पड़ने के कारण उन को ही निर्वाचित घोषित किया गया । स्मरणीय है, इससे पहले भी जेष्ठ सदस्य की हैसियत से कर्ण ने ही समिति में सभापति का भूमिका निर्वाह किया था ।

