Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘काला दिवस’ संबंधी समाचार शेयर करने के कारण ही नौकरी चली गई

 

जनकपुरधाम, २३ सितम्बर । गत आश्वीन ३ गते प्रदेश नं. २ में कुछ राजनीतिक दलों की अगुवाई में संविधान विरुद्ध ‘काला दिवस’ मनाया गया था । उक्त समाचार विभिन्न संचार माध्यमों में प्रकाशित किया गया था । लेकिन काला दिवस संबंधी समाचारों की लिंक अपने फेशबुक पर शेयर करने के कारण ही एक कर्मचारी को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है ।


समाचार शेयर करने के आरोप में इस तरह नौकरी गंवानेवाली कर्मचारी हैं– धनुषा जिला अदालत में खरिदार पद (करार) में कार्यरत गुञ्जा राय । उन्होंने आश्वीन ३ गते काला दिवस संबंधी समाचारों की लिंक अपने फेशबुक में शेयर किया था । राय ने आइतबार जनकपुर में एक पत्रकार सम्मेलन करते हुए कहा है कि उनको सोधपूछ किए बेगैर ही नौकरी से बर्खास्ती किए जाने का पत्र दिया गया है ।
पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए बर्खास्त कर्मचारी राय ने कहा– मैंने तो सिर्फ समाचार शेयर किया था, मैंने कोई अपनी विचार नहीं रखी थी । अगर समाचार शेयर करना अपराध है तो मुझे स्पष्टीकरण तो पूछना चाहिए था !’ राय का कहना है कि अदालत में उनके तरह ही कार्यरत अन्य कर्मचारियों की समयावधि को बढ़ा दी गई है, लेकिन उनको नहीं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com