चुनाव की तीथि तय करने की जिम्मेदारी निर्वाचन आयोग को देना ठीक नहींः रिजाल
काठमांडू, २३ सितम्बर । नेपाली कांग्रेस के नेता डा. मिनेन्द्र रिजाल को कहना है कि चुनाव की तिथि तय करने की जिम्मेदारी निर्वाचन आयोग को देना ठीक नहीं है । उनका कहना है कि चुनाव सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी सरकार का है, इसीलिए सरकार ही मिति घोषणा कर सकती है । आइतबार काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता रिजाल ने ऐसी दावा की है ।
स्मरणीय है, निर्वाचन आयोग तथा अन्य कुछ स्वतन्त्र बुद्धिजिवियों कह रहे हैं कि प्रजातन्त्र को मजबूत बनाना है तो चुनाव की मिति घोषणा करने की जिम्मेदारी आयोग को देना चाहिए । लेकिन नेता रिजाल को मानना है कि चुनाव सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी सरकार की तथा राजनीतिक पार्टियों की होती है, इसीलिए आयोग को यह जिम्मेदारी देना उचित नहीं है

